वाराणसी बना सियासी अखाड़ा, पुलिस ने जमकर भाजी लाठियां
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश में अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं। पीएम मोदी को यहां कुछ लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। प्रधानमंत्री रविदास जयंती के समारोह मं शामिल होने के लए रविदास मंदिर पहुंचे थे। यहां पीएम के फ्लीट गुजरने के दौरान लोगों ने उनके खिलाफ नारे लगाये। यह लोग पीएम के मंदिर में प्रवेश का विरोध जता रहे थे।
वाराणसी बना सियासी अखाड़ा
वाराणसी बना सियासी अखाड़ा
वहीं अऱविंद केजरीवाल भी आज वाराणसी पहुंचे हैं। उन्हें भी भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। सुंदरपुर में भाजपा और आप समर्थक आपस में भिड़ गये। आप और भाजपा कार्यकर्ताओं के उग्र विवाद के बाद पुलिस को इन लोगों पर लाठियां भी भाजनी पड़ी। यही नहीं काफी देर तक हुए पथराव में कुछ लोग घायल भी हो गये हैं।
भाजपा कार्यर्ताओं ने केजरीवाल को काले कपड़े दिखाये। ये लोग केजरीवाल पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगा रहे थे। केजरीवाल वाराणसी में रविदास जयंती के समारोह में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे है। यहां एयरपोर्ट पर पहुंचकर वो आप कार्यकर्ता के साथ कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बीएचयू के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के लिए भी पहुंचे थे। यहां उनके कार्यक्रम स्थल में लोगों से काले मोजे, कपड़े और जूते उतरवा लिये गये।












Click it and Unblock the Notifications