वाराणसी: यहां कुंडली देखकर होता है बड़ी-बड़ी बीमारियों का इलाज
ज्योतिषियों की इसी विद्या को एक बार फिर से जीवित किया है बीएचयू के ज्योतिषाचार्यों ने जिन्होंने ज्योतिष का परामर्श केंद्र खोला है।
वाराणसी। हम आपको ऐसे चिकित्सा परामर्श केंद्र के बारे बताएंगे जो आपने शायद आदिकाल में सुना होगा। ऋषि मुनियों के काल में मेडिकल साइंस नहीं था। तब लोग ग्रह और नक्षत्रों की गणना करके रोगों से निजात पाते थे। ज्योतिषियों की इसी विद्या को एक बार फिर से जीवित किया है बीएचयू के ज्योतिषाचार्यों ने जिन्होंने ज्योतिष का परामर्श केंद्र खोला है।

ज्योतिष परामर्श केंद्र के जरिए होता है इलाज
आज के समय में हर व्यक्ति अपनी बीमारी और अपने जीवन की समस्याओं से परेशान है और इससे निजात पाने के लिए हर संभव प्रयास करता है। कई लोग फर्जी ज्योतिषियों के चक्कर में पड़ जाते हैं। लोगो को सही राह दिखाने के लिए काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग में इन दिनों ज्योतिष की (OPD) यानि ज्योतिष परामर्श केंद्र खोला गया है जहां ज्योतिष शास्त्र के विद्वान ज्योतिष के माध्यम से लोगों को उनकी समस्या का निदान बताते हैं।

मेडिकल साइंस के कारण खो गई ज्योतिष विद्या
इसमें कार्य कर रहे प्रोफ़ेसर विनय पाण्डेय के अनुसार सदियों पहले मेडिकल साइंस का विकास नहीं हुआ था। तब इंसानों की हर समस्या और बीमारी का निजात उसके ग्रह काल और कुंडलियों के हिसाब से कर उससे बचने के उपाय ज्योतिष के माध्यम से बताये जाते थे। लेकिन युग परिवर्तन के साथ ज्योतिष की ये विद्या खो सी गयी थी। बीएचयू के ज्योतिषाचार्यों ने इस विद्या में एक बार फिर से जान फूंकी है। ज्योतिषी की OPD खोलकर। इंसान के ऊपर आने वाली विपत्ति या बीमारी उसके चल रहे ग्रहों की दशा की वजह से आती है। लेकिन ग्रहों की सही गणना और कुंडलियों के सही अंक ज्योतिष से आने वाले किसी भी विकट परिस्तिथि से बचा जा सकता है। लोगों को कुंडली में ग्रहों के योग के हिसाब से रत्न दिया जाता है। ताकि दवा जल्दी असर करे और बीमारी ठीक हो जाये।

इलाज के लिए करते हैं तीन मंत्रों का इस्तेमाल
ज्योतिष के रूप में हेड चिकित्सक वाराणसी के जाने माने ज्योतिष चंद्र मौली उपाध्याय ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र तीन मूल मन्त्रों का इस्तेमाल करता है। 1. मणि, 2. मंत्र, और 3. औषधि। इसी मूल मंत्रो को ध्यान में रखकर लोगों को उनकी समस्याओं से निजात दिलाने की कोशिश की जा रही है। ज्योतिष के माध्यम से लोगों को जिन्होंने भ्रमित कर रखा था उन्हें सही राह दिखाने के लिए विश्वविध्यालय ने ये परामर्श केंद्र खोला है। जो लोग यहां आ रहे उन्हें लाभ मिल रहा है। ये हमारी परामर्श केंद्र की सार्थकता को दर्शा रही है। लेकिन ये परामर्श केंद्र व्यवसाय के लिए नहीं खोला गया। हम एक दिन में 10 या 15 लोगों को ही देखते हैं। लेकिन लोगों की भीड़ लगातार यहां बढ़ रही है कई लोगों को हमे वापस भेजना पड़ता है।

लोगों को हैं इन ज्योतषियों के इलाज पर भरोसा
इस ज्योतिष के परामर्श केंद्र OPD में आने वाले लोगों को यहां के विद्वानों पर पूरा भरोसा है। उनका विश्वास है कि ज्योतिष एक प्रकार का विद्या है, जो हर समस्या का समाधान अपनी गणना के अनुसार करता है। गणना में आने वाली समस्यायों का निदान यहां के विद्वान रत्नों के माध्यम से भी करते हैं और ज्योतिष भी हमें एक डॉक्टर की तरह हमारी परेशानियों को दूर करने का पूरा प्रयास करते हैं। सबसे ख़ास बात तो ये है कि काशी हिन्दू विश्वविध्यालय में ये परामर्श केंद्र खुलने से लोगों में विश्वास भी बहुत है। वाराणसी की ही रहने वाली आशा और रिचा ने बताया कि वो यहां एक महीने से इलाज करवा रही हैं। उन्हें पेट दर्द की बीमारी थी लेकिन क्या था कभी पता ही नहीं चल पा रहा था। लेकिन वह जब से यहां आई है उन्हें आराम मिला हैं। ये भी पढे़ं: वाराणसी: डायबिटीज के मरीजों के लिए आ गया हर्बल गुलाब जामुन












Click it and Unblock the Notifications