भारी बारिश से डूबे मेरठ और वाराणसी, सड़कों पर जलभराव से लोग हुए परेशान

भारी बारिश से डूबे मेरठ और वाराणसी, सड़कों पर जलभराव से लोग हुए परेशान

मेरठ, जून 17: उमस और भीषण गर्भी से लोग काफी परेशान है, इस बीच गुरुवार 17 जून को इंद्र देवता मेरठ और भगवान शिव की नगरी वाराणसी जिले पर खासे मेहरबान हुए हैं। आज मेरठ, वाराणसी, बुलंदशहर, बड़ौत, बिजनौर, अतरौली समेत आसपास के जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ आज सुबह से हो रही बारिश से आम लोगों को गर्मी से राहत मिली। साथ ही मौसम भी सुहाना हो गया है। हालांकि, बारिश और तेज हवाओं से शहर में बिजली आपूर्ति बाधित हुई।

Varanasi and Meerut Weather News: many city continues to receive rainfall

Recommended Video

    Nepal में भारी बारिश से UP-Bihar में बाढ़ का खतरा, Red Alert जारी । वनइंडिया हिंदी

    मेरठ और वाराणसी जिले में भारी बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव हो गया। सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को भी खासी परेशानी हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि आज मेरठ के लिए 'आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया था। इतना ही नहीं, आईएमडी ने गंगोह, देवबंद, देबाई, बुलंदशहर, अनूपशहर, पहासू और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होने का अलर्ट जारी किया था।

    वहीं, वाराणसी में आज सुबह से झमाझम बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आईएमडी के मुताबिक, वाराणसी में आज 'आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी।' इतना ही नहीं, महाराजगंज जिले में लगातार हो रही बारिश की वजह से नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदियों का जलस्तर बढ़ने की वजह से महाराजगंज जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

    डीएम डॉ. उज्जवल कुमार ने बताया, "3-4 दिन से बारिश होने की वजह से चार जगह से बांध टूट गए हैं। गंडक, चंदन और प्यास नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।" सभी तटबंधों पर हमारी अधिकारी मौजूद हैं। सभी क्षेत्रों में एसडीएम और वीडीओ को निगरानी करने बोला गया तथा जहां से भी आबादी में पानी घुसने की संभावना दिखती है तो नाव और राहत सामग्री की व्यवस्था तत्काल किया जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+