UP: वाराणसी के संकट मोचन मंदिर में 2006 से भी बड़ा बम ब्लास्ट करने की धमकी
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसिया सतर्क हो गई है। दरसअल, यह चिट्ठी महंत को उनके घर में मिली है। जिसके बाद मंदिर के महंत ने इस बात की सूचना लंका थाने पुलिस और आलाधिकारियों को दे दी है। बता दें कि पत्र में 2006 से ज्यादा बड़ा धमाका करने की धमकी दी गई।

जानकारी के अनुसार, वाराणसी के प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र सोमवार को महंत विशांभर नाथ मिश्रा के आवास में फेंका गया था। पत्र में 2006 ब्लॉस्ट का जिक्र किया गया। पत्र में लिखा है कि इस बार संकट मोचन मंदिर में 2006 से भी बड़ा धमाका किया जायेगा। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद मंदिर के महंत ने लंका थाना से संपर्क साधा और आला अधिकारियों को इस पूरे प्रकरण के बारे में जानकारी दी गई। मंदिर के महंत ने बताया कि इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस-प्रशासन को दे दी गई है।

इस मामले में वाराणसी के एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने धमकी भरा पत्र मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पत्र में नाम और मोबाइल नंबर था। उन्होंने यह भी आशंका जतायी है कि ऐसा किसी को फंसाने के लिए भी किया गया हो सकता है। एसएसपी ने बताया कि फिलहाल मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
2006 में हुआ था आतंकी हमला
बता दें कि 7 मार्च 2006 को काशी में सीरियल ब्लास्ट हुए थे। कैंट स्टेशन और संकट मोचन में धमाके हुए थे। 2006 में हुए ब्लास्ट में कई लोग मरे थे। मंदिर काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे बाद में मरम्मत किए गया। आतंकवादियों के निशाने पर हमेशा से यह मंदिर रहा है। 2006 के बाद 2010 में भी ब्लास्ट की कोशिश को पुलिस ने नाकाम किया था। इस कॉल के बाद से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications