UP News: वाराणसी में युवक के बैग से बरामद हुए 1.84 करोड़ रुपए, आयकर, ईडी, कस्टम समेत कई एजेंसियां कर रही जांच
UP News: वाराणसी जंक्शन पर रविवार की रात में जीआरपी द्वारा एक युवक के पास से 10 देश की करेंसी बरामद की गई। बताया जा रहा है कि युवक के बाग से जीआरपी द्वारा एक करोड़ 84 लाख रुपए बरामद किए गए हैं।
बरामद किए गए रूपयों में अन्य देशों की करेंसीयां भी शामिल हैं। रुपए बरामद करने के बाद जीआरपी द्वारा मामले की जानकारी इनकम टैक्स, ईडी, एटीएस, आईबी, कस्टम और अन्य अधिकारियों को दी गई।

सूचना मिलने के बाद वाराणसी जंक्शन पर पहुंची ईडी की टीम ने बरामद किए गए रुपए और पकड़े गए युवक से पूछताछ की इसके बाद रुपए को लेकर प्रयागराज चली गई। कहा जा रहा है कि युवक करंसी एक्सचेंज से जुड़ी कंपनी में काम करता था और रुपए बोधगया से लेकर लखनऊ जा रहा था।
इस बारे में जीआरपी कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह द्वारा बताया गया कि रविवार को जीआरपी की टीम द्वारा वाराणसी जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 9 पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान एक युवक आता दिखाई दिया। युवक को रोकर सीआरपी टीम ने जांच पड़ताल की तो उसके पास से एक करोड़ चौरासी लाख उनतीस हजार नौ सौ चौरासी रुपए बरामद हुए। बरामद करेंसी में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान, थाईलैंड, हॉन्ग कोंग, सिंगापुर, मलेशिया, चीन, रसिया और वियतनाम की करेंसी शामिल है।
उन्होंने यह भी बताया कि पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम संदीप बताया और उसने यह भी कहा कि वह मनी एक्सचेंज से जुड़ी कंपनी में काम करता है। कंपनी के पैसे को वह बोधगया से लेकर लखनऊ में स्थित कंपनी के कार्यालय में जा रहा था।
पूछताछ में उसने यह भी बताया कि बोधगया से वह बस से वाराणसी आया था और वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन से ट्रेन पड़कर वह लखनऊ जाने वाला था। लखनऊ जाने के लिए वह रेलवे स्टेशन पर पहुंचा इस दौरान टीम ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक से विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications