बनारस में यूपी पुलिस की तगड़ी कार्रवाई, 53 कुंतल पटाखे सीज, खुद को भाजपाई बता कर रहे थे धंधा

वाराणसी। यूपी में वाराणसी की चौक पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण पर छापेमारी की। जिससे भारी मात्रा में ज्वलशील पदार्थ बरामद हुए। सीओ दशाश्वमेध प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि 53 कुंतल पटाखे सीज किए गए हैं। यह कार्रवाई तब हुई जबकि वाराणसी के एसएसपी ने दीपावली और तमाम त्योहार को देखते हुए पटाखों के कारोबार को लेकर पुलिस को सतर्क रहने की हिदायद दी थी। इसी बीच सूचना मिली कि दालमंडी इलाके में एक मकान में भारी मात्रा में मौजूद पटाखों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने का काम चल रहा है।

UP Police seized 53 quintal crackers at varanasi

पुलिस ने छापेमारी करते हुए गोदाम के बेसमेंट और फस्ट फ्लोर और अलग अलग किस्म के करीब 53 कुंतल की मात्रा में पटाखों की बरामदगी की। ये कारोबार करने वाला कारोबारी फरार हो गया। पुलिस ने देखा कि मकान के बाहर भाजपा का बोर्ड लगा हुआ था जिस पर आरोपी कारोबारी का नाम शेख मोहम्मद आसिफ लिखा हुआ था। उस बोर्ड पर वह खुद को महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा का महामंत्री बता रहा था।

UP Police seized 53 quintal crackers at varanasi

बताया गया कि शेख मोहम्मद आसिफ अभी भी फरार है। पुलिस का कहना है कि उसे जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा। सीओ प्रीति त्रिपाठी ने यह भी कहा कि आरोपी के सत्ता पक्ष से जुड़े होने की कोई बात सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+