UP News: निकल रही थी बेटे की बारात, बदमाशों ने पिता के हाथ से छीना नोटों से भरा बैग, जांच में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में बेटे की बारात विदा करते समय पिता के हाथ से रुपए से भरा बैग छीन कर बदमाश फरार हो गए। इस मामले में पिता द्वारा पुलिस से शिकायत की गई।

शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

up-news-miscreants-snatched-a-bag-full-of-notes-from-fathers-hand

दरअसल, यह पूरी घटना अतरौलिया थाना क्षेत्र के छितौनी चौराहे की है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले उदयभान यादव के बेटे फौजदार यादव की मंगलवार को शादी है। मंगलवार शाम गांव से बारात धूमधाम से बिदा हो रही थी।

बेटे की बारात को विदा करते समय पिता अपने हाथ में रुपए से भरा बैग और लिफाफा लेकर खड़े थे और गाड़ी वालों तथा अन्य लोगों को पैसे भी दे रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बाइक सवार बदमाश उनके पास आकर रुके और उनके हाथ से बैग छीन कर फरार हो गए।

आसपास मौजूद लोग जब तक मामला समझ पाते तब तक बदमाश उनकी आंखों से ओझल हो गए थे। इस मामले में दूल्हे के पिता द्वारा तत्काल फोन करके पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद क्षेत्राधिकारी किरण पाल और अतरौलिया थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे। भुक्तभोगी से पूछताछ करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल शुरू की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+