UP News: लाश के साथ सफर करते रहे यात्री, बोरी की पैकिंग देख समझ रहे थे पार्सल, ऐसे खुला राज

UP News: लखनऊ से वाराणसी के बीच चलने वाली लखनऊ बनारस इंटरसिटी की जनरल बोगी में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मंगलवार की देर रात ट्रेन बनारस रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। इसी दौरान बोगी में लाश हाेने की जानकारी मिली।

सूचना मिलने के बाद जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। जीआरपी द्वारा बोरा खोल कर देखा गया तो उसमें लाश रखी गई थी। लाश मिलने की सूचना मिलती ही हड़कंप मच गया। मृतका की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है।

up-news-body-of-a-girl-found-in-a-sack-kept-in-a-train-bogie

दरअसल लखनऊ से वाराणसी के बीच चलने वाली लखनऊ बनारस इंटरसिटी मंगलवार की रात में बनारस रेलवे स्टेशन पर पहुंची। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद ट्रेन में सवार यात्री उसमें से उतर गए।

लेकिन ट्रेन की बोगी में एक महिला शौचालय के पास एक बोरा पड़ा हुआ था। बोरे की सिलाई देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि बोरे में पार्सल पैक किया गया है। बोरे के ऊपर पार्सल की तरह मुहर भी लगी थी।

यात्रियों के उतर जाने के बाद उसे ले जाने के लिए कोई नही पहुंचा। ऐसे में रेल कर्मियों द्वारा इसकी सूचना जीआरपी को दी गई। सूचना मिलने के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और बोरा खुलवाई।

बोरा खोलने के बाद वहां मौजूद पुलिस टीम और रेल कर्मी हैरान रह गए। बोरे में एक युवती की लाश पैक करके रखी गई थी। मृतका के पास कोई कागजात न मिलने के चलते उसकी पहचान नहीं हो पाई।

जीआरपी द्वारा मृतका की लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। जीआरपी द्वारा बताया गया कि तीन दिनों तक इंतजार किया जाएगा। तीन दिन भी जाने के बाद भी यदि उसे कोई देने नहीं आएगा या तो उसकी पहचान नही हो पाएगी तो लाश का पीएम कराने के साथ ही विसरा सुरक्षित रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+