काशी में स्मृति ईरानी बोलीं - अखिलेश दो-तीन बंधू साथ आते हैं, प्रधानमंत्री मोदी एक ही काफी हैं
वाराणसी, 03 मार्च: यूपी विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। अब सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान सात मार्च को होने हैं। गुरुवार को भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों ने ताबड़तोड़ जनसभाएं और रैलियां की। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। स्मृति ईरानी ने कहा, वे (प्रधानमंत्री) एक है और ये (अखिलेश यादव) दो तीन बंधू साथ आते हैं। वे एक हैं और यहां साईकिल, हाथ और हाथी, बंगाल से भी तृणमूल के नेता को लाते हैं, उनसे कहना चाहती हूं कि वे एक ही काफी हैं।

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंदौली में विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि ये घोर परिवारवादी अभी भी कुछ नेताओं और माफिया से गठबंधन की पुरानी राजनीति में ही अटके पड़े हैं। हमारा गठबंधन जनता से होता है, ये गठबंधन पक्का होता है, दूर-दूर तक पहुंचने वाला होता है। मोदी ने कहा कि कोरी घोषणाओं के बजाए हमने सरकारी योजनाओं को उन लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया है, जिनके वो हकदार हैं और जिनको सरकार की योजनाओं की सबसे ज्यादा जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यूपी चुनाव के हर चरण के बाद यह लगातार दिखाई दे रहा है कि लोगों ने 'परिवारवादी' पार्टियों को करारा जवाब देने का फैसला किया है। यूपी में लोग 10 मार्च को होली मनाएंगे।
पीएम मोदी ने यूक्रेन से लौट छात्रों से की बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में यूक्रेन से लौटे छात्रों से भी बातचीत की। छात्रों ने पीएम से अपने अनुभव साझा किए। छात्र वाराणसी के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों से थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची के मुताबिक, हमारी पहली एडवाइजरी जारी होने के बाद से कुल 18,000 भारतीय नागरिक यूक्रेन छोड़ चुके हैं। ऑपरेशन गंगा के तहत 30 उड़ानें अब तक यूक्रेन से 6400 भारतीयों को वापस ला चुकी हैं। अगले 24 घंटों में 18 उड़ानें निर्धारित की गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications