बिहार से गांजा लेकर राजस्थान जा रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा, 18 लाख रुपये का गांजा बरामद
वाराणसी जनपद के मिर्जामुराद थाने की पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने बिहार के रहने वाले दो गंजा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 18 लाख रुपए का 30 किलो गांजा बरामद किया। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई।
पकड़े गए तस्करों के बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी गोमती जोन प्रबल प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि सोमवार भोर में मिर्जामुराद थाने की पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बिहार के रहने वाले दो गांजा तस्कर गांजा लेकर मिर्जामुराद से बस द्वारा राजस्थान जाने वाले हैं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई और मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना गांव में स्थित साधु कुटिया के समीप जांच पड़ताल शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में बैग लेकर दो युवक आते दिखाई दिए उसके बाद पुलिस द्वारा उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके बैग से 30 किलो गांजा बरामद किया। उसके बाद पुलिस टीम द्वारा दोनों लोगों के बारे में पूछताछ की गई तो एक ने अपना नाम साहेब अली निवासी ग्राम बखरी टोला बलुआ, पोस्ट मनीयारा थाना कुचाय, जिला गोपालगंज बिहार बताया वहीं दूसरे ने अपना नाम अनूप गिरी निवासी सादीपुर थाना गोरया जिला सिवान बिहार बताया।
पुलिस की पूछताछ में दोनों अभियुक्त द्वारा बताया गया कि बिहार से गांजा लेकर दोनों राजस्थान जा रहे थे। उन लोगों ने यह भी बताया कि उनका तीसरा साथी भी पैदल आ रहा है ऐसे में पुलिस द्वारा उसे भी पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए वह खेत में भागकर छुप गया जिससे उसे पकड़ा नहीं जा सका।
मिर्जामुराद थाने की पुलिस द्वारा अंतर प्रांतीय गांजा तस्कर को पकड़ने के बाद डीसीपी गोमती जोन प्रबल प्रताप सिंह द्वारा पुलिस टीम को 10 हजार रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की गई। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस गिरोह से जुड़े आने लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications