Varanasi में पैसे के लिए नशेड़ियों ने दो लोगों को पीट-पीट कर मार डाला, मिले सिर्फ 200 सौ रुपए

वाराणसी में नशेड़ियों द्वारा 20 नवंबर को 2 लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 4 आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया तो मामले का खुलासा हुआ।

Varanasi में नशे में पैसे की आवश्यकता पड़ने पर नशेड़ी ओं द्वारा दो लोगों की हत्या कर दी गई। एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे व्यक्ति की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। घटना 20 नवंबर की रात्रि की है जिसमें पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि नशे में हो जाने के बाद रुपयों की आवश्यकता है जिसके चलते उन लोगों ने यह खौफनाक कदम उठाया।

माल गोदाम के समीप मिली थी लाश

माल गोदाम के समीप मिली थी लाश

दरअसल बीते 20 दिसंबर को जैतपुरा थाना क्षेत्र के सिटी रेलवे स्टेशन के समीप स्थित माल गोदाम में एक व्यक्ति का शव मिला था। देखने से प्रतीत हो रहा था कि किसी वजनी सामान से उसके सिर पर प्रहार कर हत्या की गई है। 2 दिन बाद मृतक की शिनाख्त रघुनाथपुर निवासी जग्गन यादव के रूप में की गई। मृतक की शिनाख्त करने के बाद पुलिस द्वारा अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ लोगों की पहचान हुई ऐसे में पुलिस द्वारा उनसे पूछताछ प्रारंभ की। पूछताछ में पता चला कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पहचान में आए सभी लोग नशे के आदी हैं।

रुपयों के लिए कर दिए हत्या

रुपयों के लिए कर दिए हत्या

पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपी सैफी, मोहम्मद रियाज, सोनू और एक अन्य युवक द्वारा स्वीकार किया गया कि सभी लोग गांजे का नशा करते हैं। घटना वाली रात में सभी लोग एक साथ बैठकर गाजा पीए और नशे में हो जाने पर उन लोगों को पैसे की आवश्यकता पड़ी। पैसा ना होने के चलते चारों लोगों ने किसी राहगीर के साथ मारपीट कर पैसा लूटने की योजना बनाई। सभी लोग माल गोदाम के समीप पहुंचे और वहां भी गांजा पीए। गांजा पीते समय शिव ने एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया, जिसे उन लोगों ने पकड़ कर मारपीट कर रुपए छीनने लगे। वह व्यक्ति भी नशेड़ियों से भिड़ गया। जिसके बाद उसके सिर पर लकड़ी के बल्ली के एक टुकड़े से उसके सिर पर वार कर दिए और वह वहीं पर गिर पड़ा। उस व्यक्ति के पास से चारों आरोपियों को कोई भी रुपया नहीं मिला उसके बाद लोग अपने घर भाग गए।

रात में दूसरे को भी मार डाले

रात में दूसरे को भी मार डाले

पूछताछ में उन लोगों ने यह भी स्वीकार किया कि रात्रि में माल गोदाम के समीप एक व्यक्ति को मारने पीटने के बाद सभी लोग घर चले गए थे। रात्रि 3:30 सभी लोग फिर एकजुट हुए और उसके बाद सभी लो गोलगड्डा तिराहे पर पहुंचे और आगे बढ़े। उसी समय उनको एक व्यक्ति आदमपुर की तरफ से आते हुए दिखाई दिया। रात अधिक होने के चलते किसी व्यक्ति का आवागमन नहीं हो रहा था, ऐसे में सुनसान स्थान देखकर चारों लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसके जेब से रुपए छीनने लगे। छीना झपटी के दौरान वह भी अपने बचाव के लिए इन लोगों से भिड़ गया। उस व्यक्ति के सिर पर इन लोगों ने लकड़ी के डंडे से प्रहार किया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसके बाद आरोपियों द्वारा उसके पॉकेट की तलाशी की गई तो उसकी जेब से 200 रुपए मिले जिसे सभी लोगों ने आपस में बांट लिया। सुबह में घायल अवस्था में उस व्यक्ति को देखने के बाद पुलिस द्वारा अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अभी उस व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+