Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP News: हेलीकॉप्टर से काशी दर्शन करेंगे टूरिस्ट, वाराणसी एयरपोर्ट के पास एक हेक्टेयर में बनेगा हेलीपैड

UP Varanasi News: वाराणसी में दर्शन पूजन और भ्रमण करने के लिए आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। अब वाराणसी में भ्रमण करने के लिए आने वाले पर्यटक हेलीकॉप्टर से काशी दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं।

दरअसल, सोमवार को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कान्फ्रेंस हाल में एरोड्रम कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में वाराणसी एयरपोर्ट की सुरक्षा सहित कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विचार विमर्श किया गया।

tourists-will-visit-kashi-by-helicopter-helipad-will-be-built-in-one-hectare-near-varanasi-airport

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी द्वारा एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और हाईवे पर पेट्रोलिंग बढ़ाया जाने को लेकर निर्देश दिया गया। इसके अलावा एयरपोर्ट के ऑपरेशनल क्षेत्र में आने वाले ऊंचे पेड़ों की कटाई छटाई के लिए भी निर्देश दिया गया।

बैठक में वाराणसी एयरपोर्ट के निदेशक के अलावा सीआईएसफ के सीनियर कमांडेंट अजय कुमार और अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही एयरलाइंस व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसी बैठक में वाराणसी में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए हेलीकॉप्टर संचालित किए जाने के तैयारियों पर चर्चा की गई।

एयरपोर्ट के समीप बनेगा हेलीपैड
बैठक में निर्णय लिया गया कि वाराणसी एयरपोर्ट के समीप में ही एक एकड़ भूमि में हेलीपैड का निर्माण कराया जाएगा। हेलीपैड का निर्माण हो जाने के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरने वाले पर्यटक और वीवीआईपी हेलीकॉप्टर से सीधे बीएचयू या नमो घाट पर पहुंच जाएंगे।

यह भी बता दें कि बीएचयू में पहले से ही हेलीपैड बना हुआ है जबकि नमो घाट पर हेलीपैड बनाने का काम चल रहा है। ऐसे में वाराणसी एयरपोर्ट के समीप हेलीपैड बना दिए जाने के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरकर पर्यटक हेलीकॉप्टर से काशी में भ्रमण करने के लिए प्रस्थान कर पाएंगे और आसमान से काशी का नजारा देख सकेंगे।

बैठक में यह भी कहा गया कि वाराणसी एयरपोर्ट पर किसी भी आपातकालीन स्थिति में हेलीपैड को इस्तेमाल कर लिया जा सकेगा। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से भी वाराणसी एयरपोर्ट के समीप में एक हेलीपैड बनाया जाना आवश्यक बताया गया।

भाषा वैज्ञानिकों की टीम रखें तैयार
बैठक में यह भी बात सामने आई कि किसी दूसरी भाषा के व्यक्ति द्वारा यदि विमान हाईजैक जैसी घटना होती है ऐसी स्थिति में भाषा की जानकारी होनी आवश्यक है। ऐसे में जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि बीएचयू के भाषा विज्ञान से संपर्क कर वहां से विभिन्न भाषा वैज्ञानिकों की सूची मांग ले जिससे आवश्यकता पड़ने पर या फिर किसी भी संपत्ति में भाषा वैज्ञानिक को तत्काल बुलाकर उनकी मदद ली जा सके।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+