सावन के पहले सोमवार पर काशी में हजारों श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन, सीएम ने की पूजा-अर्चना और आरती

सावन के पहले सोमवार को बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में स्थित सभी मंदिरों और देवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए रविवार की रात से ही भक्तों का आवागमन प्रारंभ हो गया था।

भोर में मंगला आरती के बाद भक्त बाबा का दर्शन करने लगे और दर्शन का यह सिलसिला सोमवार की देर रात तक चलता रहा। रात तक हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में दर्शन पूजन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सोमवार को बाबा का दर्शन करने के लिए पहुंचे।

thousands-of-devotees-visited-baba-in-kashi-on-the-first-monday-of-sawan

सोमवार दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और बाबा विश्वनाथ की आरती उतारी। मुख्यमंत्री सबसे पहले कालभैरव मंदिर में पहुंचे और वहां पर विधि-विधान से पूजन के बाद मूर्ति की पूजा की।

काल भैरव मंदिर में पूजा करने के बाद मुख्यमंत्री वहां श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचे। यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में बाबा के पवित्र ज्योतिर्लिंग का अभिषेक किया इसके अलावा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा से लोक कल्याण की प्रार्थना की।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में शाम तक भक्तों का संख्या 1 लाख के पार हो गया था। हालांकि रात तक भक्तों की कतार लगी रही लेकिन मंदिर प्रशासन द्वारा भक्तों की स्पष्ट संख्या जारी नहीं की गई थी। अनुमान है कि करीब 2 लाख से अधिक भक्तों ने बाबा दरबार में दर्शन भजन किया है।

वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अलावा, बीएचयू में स्थित विश्वनाथ मंदिर, रामेश्वर में स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर, कैथी में स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर, शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर,भेलूपुर स्थित तिलभांडेश्वर, मृत्युंजय महादेव, गौरी केदारेश्वर मंदिर, भदैनी के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, कंदवा में स्थित कर्दमेश्वर महादेव, सारंग नाथ महादेव मंदिर, जौनपुर के त्रिलोचन में स्थित त्रिलोचन महादेव मंदिर, ओंकारेश्वर महादेव मंदिर, त्र्यंबकेश्वर महादेव मंदिर, भीमाशंकर महादेव मंदिर, रत्नेश्वर महादेव मंदिर समेत काशी काशी और आसपास के सभी शिव मंदिरों और देवालयों में भक्तों ने भोलेनाथ की प्रार्थना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+