हाथ में वरमाला लेकर खड़ी थी दुल्हन और स्टेज पर पहुंची दूल्हे की प्रेमिका, जमकर की हंगामा
गुपचुप तरीके से दूसरी युवती से शादी कर रहा था प्रेमी, उसी दौरान स्टेज पर पहुंची प्रेमिका ने जमकर किया हंगामा
वाराणसी, 9 जुलाई : वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र से प्रेम प्रसंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र खजुरी चौकी अंतर्गत एक गांव में शुक्रवार की रात्रि में एक युवती की शादी होने वाली थी। द्वारचार के बाद जयमाल का रस्म शुरू हुआ उसी समय वहां एक अन्य युवती पहुंची और वह खुद को दूल्हे की पत्नी बताते हुए हंगामा करने लगी। उसने आरोप लगाया कि दुल्हा बना युवक पूर्व में ही उसके साथ शादी रचा चुका है। इतना सुनते ही वहां पर सन्नाटा पसर गया।

वहीं जिस युवती की शादी हो रही थी वह बेहोश होकर गिर पड़ी। हंगामा करने वाली युवती ने अपने हाथ पर युवक के नाम का टैटू भी दिखाया। यह सब सुनने के बाद कन्या पक्ष के लोग आक्रोशित होने लगे और बात बढ़ती देख वहां से कुछ बाराती खिसकने लगे। हंगामा कर रही युवती ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने शादी रूकवा दी। वहीं शादी टूटने के बाद वर और कन्या पक्ष के बीच लेनदेन और शादी में हुए खर्च को लेकर पंचायत चल रही है।
Recommended Video
जौनपुर से वाराणसी आयी थी बारात
लड़के का घर जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र में एक गांव में स्थित है और शादी में पहुंचकर हंगामा करने वाली युवती भी वहीं की रहने वाली है। युवती ने आरोप लगाया कि जब उसे शादी के बारे में जानकारी मिली तो वह अपने प्रेमी को फोन करने लगी। कई बार फोन करने के बाद भी उसके प्रेमी ने फोन नहीं उठाया। इस बात पर गुस्सा आ गया और वह अपने प्रेमी के होने वाले ससुराल पहुंच गई। यहां जयमाल का रस्म देखकर वह सीधे स्टेज पर पहुंच गयी और शादी रूकवा दी।
लड़की पक्ष ने बारातियों को बना लिया बंधक
दूल्हे की प्रेमिका द्वारा स्टेज पर हंगामा करने के बाद लड़की पक्ष ने दूल्हे सहित बारातियों को बंधक बना लिया। उसके बाद बारातियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस बारे में थाना प्रभारी मिर्जामुराद हरिनाथ भारती से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि बारातियों के बंधक बनाए जाने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची थी। हंगामा कर रही युवतीकी बात पर शादी रूकवा दी गयी। अभी दोनों पक्षों में पंचायत चल रही है‚ किसी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है। यदि तहरीर दी जाती है तो कार्रवाई की जायेगी।
ये भी पढ़ें - शिवपाल ने अखिलेश के खिलाफ जाकर क्यों दिया द्रौपदी मुर्मू को समर्थन? बताई बगावत की वजह












Click it and Unblock the Notifications