UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा, वाराणसी आ रही बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 35 यात्री घायल, 9 गंभीर

UP News: दिल्ली से यात्रियों को लेकर वाराणसी आ रही एक बस रविवार देर रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस पलटने से 35 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को फतेहाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया और गंभीर रूप से घायल यात्रियों को इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है।

the-bus-delhi-to-varanasi-overturned-after-hitting-the-divider-on-up-agra-lucknow-expressway

दरअसल, रविवार की रात 9:30 बजे दिल्ली से करीब 45 यात्रियों को लेकर एक निजी स्लीपर बस वाराणसी के लिए प्रस्थान की। बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पहुंची थी इसी दौरान देर रात बस डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद बस खाई में चली गई और पलट गई।

बस के पलटने के बाद चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे, लोगों द्वारा बस में फंसे यात्रियों को निकालने के साथ ही पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और बस 35 घायलों को फतेहाबाद सीएचसी पर ले गई।

वहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद सयाल सिन्हा, धन लक्ष्मी, अंजू कुमारी, अजीत कुमार, रामेश्वर, विश्वनाथ, सिद्धार्थ, अमित और संजय गुप्ता आदि की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्‍सकों ने उपचार के लिए रेफर कर दिया। गंभीर रुप से घायल यात्रियों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि बस में दिल्ली, गाजियाबाद, वाराणसी, मिर्जापुर और प्रयागराज के यात्री सवार थे। घायलों के परिजनों को सूचना दे दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+