Tej Pratap Yadav: बनारस में बाबा विश्वनाथ की शरण में पहुंचे, भगवा वेश में दिखे शिवभक्त अवतार में

Tej Pratap Yadav: आरजेडी से बाहर निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव अब पूरी तरह आध्यात्म के रास्ते पर नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बनारस में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। सोशल मीडिया पर उनका यह भक्ति से भरा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में तेज प्रताप भगवा कपड़ों में हाथ में रुद्राक्ष की माला लिए नजर आ रहे हैं। माथे पर चंदन का टीका लगाकर वह कतार में बाबा के दर्शन करने के लिए खड़े भक्‍तों के बीच मंदिर में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने लिखा - 'भोलेनाथ की शरण में सब कुछ भूल जाऊं।'

tej pratap yadav rjd bihar turns spiritual visit

इसी तरह तेज प्रताप ने एक्स पर यही वीडियो साझा करते हुए लिखा है "बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद हो, मां गंगा का निर्मल पवित्र घाट हो, और मुझे सिर्फ मेरा भोला याद रहे। हर हर महादेव बोलना ही होगा।" उसके बाद लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।

विवाद के बाद बाबा दरबार में पहुंचे तेज प्रताप यादव

यह भी बता दें कि हाल ही में अनुष्का यादव के साथ कथित रिश्तों को लेकर तेज प्रताप यादव विवादों में घिर गए थे। सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट और फोटो वायरल हुई थीं, जिनमें उन्होंने प्यार का इज़हार भी किया था।

यह पूरा मामला सामने आने के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने बड़ा फैसला लेते हुए तेज प्रताप को पार्टी और परिवार दोनों से बाहर कर दिया। पार्टी से छह साल के लिए निष्कासन के साथ उन्हें पूरी तरह अलग कर दिया गया।

पिता के जन्मदिन पर भी रहे थे चर्चा में

यह भी बता दें कि काशी में बाबा के दरबार में आने से पहले तेज प्रताप यादव अपने पिता लालू यादव के जन्मदिन पर उस सयम चर्चा में आए थे जब उन्होंने बरसाना में केक काटते हुए वीडियो पोस्ट किया था और वीडियो कॉल के जरिए लालू यादव को बधाई दी थी।

हालांकि पार्टी से निष्कासन के बाद तेज प्रताप ने आरजेडी के कुछ नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर हाल ही में अपने पिता लालू यादव के साथ की अपनी तस्‍वीर शेयर की है। यह पोस्‍ट उन्‍होंने गुरुवार और शुक्रवार की रात में की।

पोस्‍ट में उन्‍होंने लिखा है 'हद हो गई अब तो,इस जयचंद ने तो कुछ गोदी मीडिया वालों के साथ मिल अब ये अफवाह भी उड़ा दी है कि मैं कोई नई राजनीतिक पार्टी बना रहा हूँ....बिहार की जनता से फिर से यही अपील करूंगा कि ऐसी किसी भी भ्रामक खबरो पर विश्वास नही करे।
जय हिन्द..जय बिहार...जय राजद'

पत्नी ऐश्वर्या ने भी मामले में साधा था निशाना

यह भी बता दे कि तेज प्रताप के रिश्तों की बात सामने आने के बाद उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय ने इस पूरे मामले को चुनावी स्टंट बताया था। उन्होंने कहा कि यह एक दिखावा है, जिसमें पूरा परिवार मिला हुआ है और इसे सिर्फ राजनीतिक फायदा उठाने के लिए किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+