आसमान में सूर्य के चारों ओर दिखा ऐसा नजारा,हैरान रह गए लोग, जानिए क्या है 'Sun Halo'
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में शुक्रवार को दोपहर में सूर्य के किनारे एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। सूर्य के किनारे चारों तरफ रिंग जैसी एक आकृति देखने को मिली जिसे देखकर लो हैरान नजर आए।

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में शुक्रवार को दोपहर में करीब 12:10 बजे आसमान में सूर्य के किनारे एक अद्भुत नजारा दिखाई दिया। इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो जा रहा है।
कुछ लोगों द्वारा इसे ईश्वर की कृपा बताई जा रही है, तो कुछ लोग अलग-अलग तर्क दे रहे हैं। फिलहाल सूरज के किनारे चारों तरफ बने गोलाकार आकृति को लेकर लोगों द्वारा तरह-तरह की बातें की जा रही हैं।
फिलहाल, वैज्ञानिक भाषा में इसे सन हालो (Sun Halo) कहते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सूर्य कि किरणों के रिफ्लेक्शन के चलते ऐसा होता है। यह एक साधारण वायुमंडलीय घटना है।
सन हैलो क्या है? सूर्य के चारों ओर बनने वाले इस इंद्रधनुषी रंग के घेरे को सन हालो (Sun Halo) कहा जाता है। Halo प्रकाश द्वारा निर्मित प्रकाशीय परिघटनाओं के एक घटना का नाम है।
वैज्ञानिकों के अनुसार यह एक सामान्य प्रक्रिया है। ऐसा तब होता है जब सूर्य पृथ्वी से 22 डिग्री के कोण पर पहुँचता है, तब आकाश में नमी के कारण इस प्रकार के रिंग का निर्माण होता है।
यह भी बता दें कि इस सन हालो को पहली बार नहीं देखा गया है। इससे पहले भी कई बार सूर्य के किना ऐसी आकृति अर्थात सन हालो को देखा जा चुका है।
अप्रैल माह में ही वाराणसी समेत आसपास के जनपदों में सूर्य के किनारे इस तरह की आकृति देखने को मिली थी। उस समय भी लोगों द्वारा इसका फोटो वीडिया लिया गया था।
एक ही माह में दूसरी बार इस तरह की घटना को लेकर कई लोगों द्वारा शुभ-अशुभ आशंका की बात कही जा रही है। हालांकि वैज्ञानिकों द्वारा इस प्रक्रिया को समान्य प्रकिया ही बताई गई।
इससे पहले 24 मई 2021 को बेंगलुरु में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था। उस समय बेंगलुरु के लोगों द्वारा भी सूर्य के किनारे बने इस रिंग की फोटो और वीडियो खूब वायरल की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications