वाराणसी में केजरीवाल की रैली आज, मोदी के खिलाफ करेंगे ऐलान-ए-जंग

माना जा रहा है कि केजरीवाल आज इस रैली के दौरान ही वाराणसी से चुनाव लड़ने का एलान कर सकते हैं। वाराणसी में रैली के दौरान केजरीवाल वाराणसी के लोगों से पूछेंगे कि वो यहां से चुनाव लड़ें या नहीं। केजरीवाल वाराणसी में बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार मोदी को चुनौती देंगे। वो वहां से 11 बजे विश्वनाथ मंदिर दर्शनों के लिए जाएंगे, फिर साढ़े 11 बजे से चौक से बेनियाबाग तक रोड शो करेंगे, उसके बाद बेनियाबाग में ही जनसभा होगी।
गौरतलब है कि केजरीवाल ने बनारस दौरे से पहले आशंका जताई है कि सोशल साइट्स पर चल रही चर्चाओं के आधार पर बवाल हो सकता है। केजरीवाल की आज की वाराणसी में होने वाले कार्यक्रम के दौरान आम आदमी सेना अड़चन डाल सकती है, आम आदमी सेना ने एलान किया है कि वो दिल्ली से लेकर वाराणसी तक केजरीवाल का विरोध करेगी।












Click it and Unblock the Notifications