Varanasi News: तेज रफ्तार कार ने दो बहनों को कुचला, आक्रोशित भीड़ ने कार में लगाई आग, जलकर राख

Varanasi News: वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में शनिवार रात तेज रफ्तार की कार ने दो सगी बहनों को कुचल दिया। कुचले जाने के कारण दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने कार में आग लगा दी।

UP Varanasi News: वाराणसी जिले के सारनाथ थाना अंतर्गत पहडि़यां पेट्रोल पंप के समीप सब्जी की दुकान लगाने वाली दो बहनों को शनिवार रात में तेज रफ्तार की कार ने कुचल दिया। बहनों को कुचलने के बाद कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। उसके बाद गुस्साए लोगों ने कार चालक को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी तथा कार को आग के हवाले कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस जब तक कार में लगी आग को बुझाने में सफल होती तब तक कार पूरी तरह जल गई थी। वहीं दुर्घटना में घायल दोनों बहनों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

speeding-car-crushed-two-sisters-in-varanasi-s-sarnath

जानकारी अनुसार पहाड़िया के रहने वाले बुलाऊ पटेल की बबीता और पूनम नामक दो बेटियां पहाड़िया में स्थित पेट्रोल पंप के समीप सड़क के किनारे सब्जी बेचती हैं। उनके साथ परिवार के लोग भी रहते हैं हालांकि शनिवार को परिवार के अन्य सदस्य ले गए थे और दोनों बहने भी सब्जी समेट कर अपने घर जाने वाली थी।

इसी बीच आशापुर से पांडेपुर की तरफ आ रही तेज रफ्तार की कार वहां पहुंची और दोनों बहनों को धक्का मारते हुए विद्युत पोल से जा टकराई। धक्का लगने के बाद बबीता का पैर कट गया और पूनम के कमर में गंभीर चोट आई। विद्युत पोल में कार टकराने के बाद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया।

पकड़ने के बाद भीड़ द्वारा कार चालक की जमकर पिटाई की गई उसके बाद गुस्साई भीड़ ने कार को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस दोनों बहनों को अस्पताल में भिजवाने के साथ ही आग बुझाने में जुट गई। पेट्रोल पंप पर लगे अग्निशमन उपकरणों का प्रयोग करते हुए आपको बुझाने की कोशिश की गई।

पुलिस द्वारा जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो गई थी। वहीं आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद डीसीपी वरुणा जोन और एसीपी सारनाथ समेत वाराणसी कमिश्नरेट के कई थानों की फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई।

पुलिस द्वारा किसी तरह भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया गया उसके बाद आवागमन प्रारंभ हुई। पुलिस द्वारा बताया गया कि दोनों बहनों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में कार्य कर जाने के चलते बबीता का पैर कर चुका है जबकि पूनम को भी गंभीर चोट आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+