गंगा में सौर ऊर्जा से संचालित मिनी लग्जरी क्रूज चलाने की तैयारी, 25 से 30 लोग हो सकेंगे सवार

वाराणसी में गंगा नदी में अब सौर ऊर्जा से संचालित मिनी लग्जरी क्रूज चलाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए कंपनी द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं

वाराणसी में गंगा नदी में अब सौर ऊर्जा से संचालित मिनी लग्जरी क्रूज चलाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए कंपनी द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और गंगा नदी में सौर ऊर्जा से संचालित मिनी लग्जरी क्रूज चलाने का प्रस्ताव बनाकर सरकार के पास भेजा गया है। सरकार द्वारा मंजूरी मिलने के बाद काशी में भ्रमण करने के लिए आने वाले पर्यटकों और दर्शनार्थियों के लिए क्रूज का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

Varanasi solar powered cruise

वर्तमान समय में वाराणसी में गंगा नदी क्रूज संचालित करने वाले अलकनंदा क्रूज लाइन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक विकास मालवीय द्वारा बताया गया कि गंगा नदी में सोलर एनर्जी चलने वाला मिनी क्रूज चलाने को लेकर प्लानिंग की गई है। इस क्रूज में बैठकर पर्यटक और स्थानीय नागरिक काशी विश्वनाथ धाम में पहुंच सकते हैं और आसानी से दर्शन कर सकते हैं। विकास मालवीय द्वारा यह भी कहा गया कि वाराणसी में नमो घाट और संत रविदास घाट से सोलर एनर्जी से चलने वाले दो मिनी लग्जरी क्रूज को चलाने के लिए प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा गया है।

कंपनी द्वारा बताया गया कि क्रूज में एक साथ 25 से 30 लोग सवार हो सकेंगे और क्रूज 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम होगा। पूरा क्रूज वातानुकूलित होगा इसके अलावा क्रूज में सवार होने वाले यात्रियों और पर्यटकों के लिए काफी अच्‍छी सुविधाएं भी दी जाएंगी। क्रूज में कैफिटेरिया और बायो टॉयलेट बने रहेंगे और सुरक्षा मानकों का भी ध्यान रखा जाएगा।

यह भी बता दें कि काशी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सरकार द्वारा तमाम तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रदूषण मुक्‍त करने के लिए ही गंगा नदी में सीएनजी बोट और सड़कों पर चलने वाले पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए इलेक्ट्रिक बसें और कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक रोपवे बनाया जाना है। गंगा नदी में सोलर एनर्जी से चलने वाला क्रूज पर्यावरण संरक्षण में भी काफी सहायक होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+