श्रृंगार गौरी ज्ञानवापी मस्जिद में आज फिर शुरू हुआ वीडियोग्राफी सर्वे, प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
श्रृंगार गौरी ज्ञानवापी मस्जिद में आज फिर शुरू हुआ वीडियोग्राफी सर्वे, प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
वाराणसी, 15 मई: श्रृंगार गौरी विवाद में ज्ञानवापी मस्जिद का वीडियोग्राफी सर्वे रविवार 15 मई को दूसरे दिन भी जारी है। सुबह 08 बजे कोर्ट कमिशनर समित सभी पक्ष मस्जिद परिसर के अंदर चल गए हैं। तो वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मस्जिद के बाहर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है। बताया जा रहा है कि आज सर्वे का 60 फीसदी हिस्सा पूरा किया जाएगा। यह सर्वे सुबह 08 बजे से शुरू होकर 12 बजे तक चलेगा।

Recommended Video
इस बीच वाराणसी के डीसीपी आर.एस. गौतम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के दौरान दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न इसका भी ध्यान रखा गया है। बताया कि सभी के लिए दर्शन की व्यवस्था की गई है। दर्शनार्थियों को कोई समस्या ना हो इसके लिए सारे मार्ग खोले गए हैं और उनमें पर्याप्त ड्यूटी भी लगाई गई है। अभी एक गेट से कमीशन के सदस्य को एंट्री दी जा रही है और बाकि से श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, सर्वे की टीम द्वारा आज चौथा ताला खोला गया है। जिस दरवाजे का यह ताला खोला गया है वो दरवाजा ज्ञानवापी मस्जिद के पीछ पश्चिमी दीवार पर है। सर्वे के बीच अधिवक्ता कमिश्नर विशाल सिंह ने कहा है कि शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है सर्वे की प्रक्रिया चल रही है। वादी और प्रतिवादी सभी इसमें सहयोग कर रहे हैं, किसी प्रकास की कोई भी रुकावट और कोई बाधी नहीं है।
आपको बता दें कि शनिवार 14 मई को सर्वे पांच दिन बाद फिर से शुरू हुआ था और इस सर्वे की रिपोर्ट 17 मई तक कोर्ट में पेश करनी है। 14 को हुए सर्वे के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रही थी और ज्ञानवापी मस्जिद के आसपास की 500 मीटर के दायरे में आने वाली दुकानों को बंद करा दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications