BHU में UPSC परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, जानें डिटेल्स
वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय BHU द्वारा 2023 24 में होने वाले सिविल सर्विसेज परीक्षा UPSC की तैयारी के लिए फ्री में कोचिंग क्लासेज के एडमिशन हेतु डेट की घोषणा कर दी गई है। जो भी इसमें स्टूडेंट एडमिशन लेना चाहते हैं वह जारी सूचना को पढ़ने के बाद 30 दिसंबर को ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए काशी हिंदू विश्वविद्यालय की ऑफिशल वेबसाइट पर सूचना जारी कर दी गई है। जारी सूचना में बताया गया है कि 30 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक एडमिशन होंगे। यह फ्री कोचिंग बीएचयू के डॉक्टर अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र द्वारा चलाई जाती है।

जारी सूचना में बताया गया है कि आगामी सत्र के फ्री कोचिंग में एडमिशन के लिए होने वाली काउंसलिंग में करीब 300 छात्र छात्राओं को शामिल किया जाएगा। इन छात्र-छात्राओं में से 100 छात्र छात्राओं का सेलेक्शन किया जाएगा।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार एससी केटेगरी में 147 पुरुष और 63 महिला अभ्यर्थी पिछड़ा वर्ग के 63 पुरुष और 47 महिला अभ्यर्थी। इसी तरह 10 दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी काउंसलिंग में शामिल किया गया है।
काउंसलिंग की प्रक्रिया बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में स्थित डॉ अंबेडकर सेंटर आफ एक्सीलेंस साइबर लाइब्रेरी के समीप में आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग शेड्यूल के लिए बीएचयू के ऑफिसियल वेबसाइट bhu.ac.in पर लोगिन करने के बाद होम पेज पर नोटिस टैब पर क्लिक करने के बाद काउंसलिंग शेड्यूल दिखाई देगा। काउंसलिंग शेड्यूल पर क्लिक करने के बाद काउंसलिंग का पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications