Sawan 2023: काशी में कांवरियों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, शाम 4 बजे तक चार लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Sawan 2023: सावन के पहले सोमवार पर बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर शिवभक्तों और कांवरियों का भव्य स्वागत किया।

Sawan Somwar 2023: भगवान भोलेनाथ की नगरी काशी में सावन के पहले सोमवार के दिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शिवभक्त और कांवरियों के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा किया गया। पुष्प वर्षा करने के दौरान शिवभक्त गदगद नजर आए।

आसमान में उड़ रहे हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर कांवरियों का स्वागत किए जाने के दौरान शिव भक्तों और कांवरियों द्वारा हर हर महादेव का नारा भी लगाया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्वागत किए जाने के बाद शिवभक्त गदगद नजर आए।

sawan-2023-helicopter-showered-flowers-on-kanwariyas-in-kashi

दरअसल, काशी में शिव भक्तों और कांवरियों के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने के लिए सोमवार को सुबह में ही हेलीकॉप्टर वाराणसी के पुलिस लाइन पर पहुंच गया था। शिव भक्तों के ऊपर पुष्प वर्षा करने के लिए करीब 2 क्विंटल गुलाब, गेंदा और जरबेरा की पंखुड़ियों को हेलीकॉप्टर में रखा गया।

दोपहर करीब 11 बजे पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन, मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा और जिलाधिकारी एस राजलिंगम हेलीकॉप्टर में सवार हुए। उसके बाद पुलिस लाइन से उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर वाराणसी में कांवड़ यात्रा के मार्गों पर उड़ते हुए पहुंचा और आसमान से शिव भक्तों तथा कांवरियों के ऊपर पुष्प वर्षा की गई।

अधिकारियों द्वारा बताया गया कि काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी-प्रयागराज हाईवे, मारकंडेय महादेव कैथी आदि स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई। अधिकारियों द्वारा शिव भक्तों के ऊपर पुष्प वर्षा करने के साथ ही कांवरियों की सुरक्षा का जायजा भी आसमान में उड़े हेलीकॉप्टर से ही लिया गया।

काशी में ऐसा पहली बार हुआ जब शिव भक्तों के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई गई। पुष्प वर्षा कराए जाने के दौरान शिवभक्त गदगद नजर आए और फूलों की पंखुड़ियां ऊपर गिरने के बाद लोग हर हर महादेव का नारा लगाने लगे। इसके अलावा काशी के सभी मंदिरों और शिवालयों में सुबह से ही भक्तों के दर्शन का दौर प्रारंभ हो गया था जो देर शाम तक चलता रहा।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन द्वारा बताया गया कि सायं काल 4 बजे चार लाख से अधिक भक्तों ने बाबा दरबार में हाजिरी लगाई। यह भी बता दें कि भोर में मंगला आरती में 300 से अधिक लोग शामिल हुए थे। मंगला आरती के बाद बाबा का पट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया गया।

मंदिर प्रशासन द्वारा यह भी बताया गया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन करने के लिए आने वाले दिव्यांग और बुजुर्गों का खास ध्यान रखा जा रहा है। दिव्यांग और बुजुर्ग भक्तों को गेट नंबर 4 से प्रवेश कराया जा रहा है तथा जो भक्त चल पाने में सक्षम नहीं है उन्हें व्हीलचेयर पर बैठाकर बाबा दरबार में पहुंचाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+