निरहुआ पर भड़के सपा कार्यकर्ता, कहा- नाचने वाले को टिकट देकर भाजपा ने किया अखिलेश का अपमान
Varanasi

अखिलेश यादव के सम्मान को पहुंचाई ठेस
सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि बीजेपी ने के अखिलेश यादव के सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है जिसका कोई सम्मान नहीं है, इसलिए वह अखिलेश यादव का भी अपमान मानकर चल रहे हैं। अब वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में स्थानीय कार्यकर्ता अमीरचंद पटेल को उनके सामने खड़ा करके आजमगढ़ का बदला वाराणसी में लेना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: वाराणसी लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

अंतिम चरण में होने हैं मतदान
बता दें, आजमगढ़ वाराणसी लोकसभा सीट पर अंतिम चरण में मतदान होने हैं। ऐसे में अपने-अपने तरीके से सभी राजनीतिक दल के नेता अपने शीर्ष नेतृत्व में बड़े नेताओं को खुश करने में लगे हुए हैं।कोई कहीं से तो कोई कहीं से टिकट की मांग कर रहा है। कहीं पोस्टर जारी कर अपने नेता के सपोर्ट में चुनावी मैदान में आने का दावा कर रहा है। इसी क्रम में वाराणसी लोकसभा सीट के अंतर्गत पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अमीरचंद पटेल ने बनारस से पीएम नरेंद्र मोदी को चुनौती दी है। अखिलेश यादव के समर्थन में पोस्टर जारी करते हुए देश के प्रधानमंत्री को घेरने के इरादे से अमीर चंद पटेल ने ताल ठोक दी है।

सपा से नहीं मिला टिकट तो निर्दल देंगे पीएम मोदी को चुनौती
अमीरचंद पटेल ने कहा कि आजमगढ़ लोकसभा सीट पर जिस तरह नाचने गाने वाले को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है वह एक भाजपा की छोटी सोच है। भाजपा ने बड़े राष्ट्रीय नेता के खिलाफ एक नाचने गाने वाले को चुनावी मैदान में उतारकर आजमगढ़ की जनता को विकास के इरादों से भटकाने का काम किया है। अखिलेश यादव के समर्थन में उन्होंने बनारस से यह पोस्टर जारी कर मोदी को खुली चुनौती दी है कि बड़े नेता के एवज में बड़े नेता को ही लड़ाना चाहिए। ऐसे में बनारस से खुद प्रधानमंत्री लड़ने वाले हैं मैं खुद उनके खिलाफ चुनाव लड़ूंगा। मैं अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मान में जहां से टिकट मिलेगा वहां से लड़ूंगा अगर नहीं मिला तो निर्दल ही नामांकन कर वाराणासी लोकसभा से चुनावी मैदान मे आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications