सावन में वाराणसी के इन रास्तों पर भूलकर भी न निकलें, भारी वाहनों का रिंग रोड से होगा आवागमन

सावन माह को देखते हुए वाराणसी में जारी हुआ डायवर्जन प्लान, रिंग रोड पर वाहनों का बढ़ेगा दबाव

वाराणसी, 14 जुलाई : सावन माह में वाराणसी में काफी संख्या में भक्त बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। वहीं दूरदराज से आने वाले कावड़िए भी बाबा को जल चढ़ा कर पूजन अर्चन करते हैं। कोरोना के चलते दो साल तक कांवर यात्रा भी प्रभावित रही। 2 साल बाद इस वर्ष सावन माह में कावड़ियों द्वारा कांवर यात्रा निकाली जाएगी। ऐसे में काशी में दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए आज से कई मार्गों को डायवर्ट किया गया है। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया गया है, इन वाहनों को रिंग रोड से अपने गंतव्य के लिए भेजा जाएगा।

route diversion

रिंग रोड से होकर गुजरेंगे वाहन
गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर और मऊ आदि जनपदों से वाराणसी में आने वाले या वाराणसी से होते हुए अन्य जनपदों को जाने वाले वाहनों को चौबेपुर में रिंग रोड से हरहुआ होते हुए राजातालाब की तरफ भेजा जाएगा। इसी तरह मिर्जापुर सोनभद्र चंदौली आदि जनपदों से आने वाले वाहनों को राजातालाब भेजा जाएगा। राजातालाब रिंग रोड से होते हुए वे वाहन अपने गंतव्य के लिए जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर आदि जनपदों के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रयागराज से वाराणसी आने वाली या वाराणसी होकर आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ आदि जनपदों के लिए जाने वाले वाहनों को भी राजातालाब में रिंग रोड से ही मोड़ दिया जाएगा।

चांदपुर चौराहा और संकुल भवन तक जाएंगी रोडवेज बसें
वाराणसी जिले में संचालित होने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसों को लेकर भी डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। गाजीपुर, आजमगढ़ और जौनपुर से आने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसों को मकबूल आलम रोड पर स्थित संकुल भवन में खड़ा किया जाएगा। इसी तरह चंदौली सोनभद्र और मिर्जापुर से शहर में प्रवेश करने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसों को मोहनसराय से अकेलवा होते हुए चांदपुर चौराहे तक जाने की अनुमति रहेगी उसके बाद यहीं से पुनः उसी मार्ग से यह बसें वापस भी जाएंगी।

शनिवार रात से मंगलवार सुबह तक इन क्षेत्रों में वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध
श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को समस्या न हो, इस बात का ध्यान रखते हुए सावन के शनिवार की रात 8 बजे से मंगलवार की सुबह 8 बजे तक भेलूपुर चौराहे से रामापुरा चौराहे तक, मैदागिन से गोदौलिया होते हुए सोनारपुरा चौराहे तक, ब्राडवे तिराहे से सोनारपुरा होते हुए गोदौलिया चौराहे तक का क्षेत्र वाहनों के लिये प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा ड्रोन कैमरों की मदद से कांवड़िया रूट की निगरानी भी की जाएगी।

ये भी पढ़ें - 'घंटे भर 82 वर्षीय सुशीला को नोंचता रहा कुत्ता, फट गया था पेट', पड़ोसियों ने बताई पिटबुल हमले की दर्दनाक कहानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+