संत रविदास जयंती: वाराणसी पहुंचे पंजाब के सीएम चन्नी, मंदिर में की पूजा-अर्चना

संत रविदास जयंती: वाराणसी पहुंचे पंजाब के सीएम चन्नी, मंदिर में की पूजा-अर्चना

वाराणसी, 16 फरवरी: संत रविदास जयंती के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी उत्तर प्रदेश के जिले वाराणसी पहुंचे। सीएम चन्नी सुबह लगभग 4 बजे वाराणसी पहुचें और सबसे पहले मंदिर में गए और दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने सीरगोवर्धनपुर मंदिर पहुंच कर मत्‍था टेका और संत निरंजन दास का आशीर्वाद लिया। साथ ही, वे संत रविदास के भजनकीर्तन में भी शामिल हुए। संत रविदास की जन्म स्थली में देश भर से बड़े नेता मत्था टेकने आ रहे हैं। आज राहुल और प्रियंका गांधी भी रविदास मंदिर आएंगे और संत रविदास के दर्शन करेंगे।

Ravidas Jayanti: Punjab CM Charanjit Singh Channi offers prayers at Ravidas Temple in Varanasi

इस दौरान पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज गुरु रविदास की जयंती पर उनकी जन्म स्थली पर मत्था टेकने आया हूं और सभी को इस दिन की बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। लेकिन जैसे ही उनसे पंजाब चुनाव पर सवाल हुए तो वो बिना जबाब दिए आगे बढ़ गए। इस दौरान सीएम चन्नी सड़कों पर पैदल निकल पड़े और संत रविदास जयंती पर आने वाले रैदासियों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। दरअसल, पंजाब में 20 फरवरी को चुनाव है और यहां बड़ी संख्या में पंजाबी वोटर दर्शन के लिए आते है।

Recommended Video

    Ravidas Jayanti: Varanasi में Rahul Gandhi और Priyanka ने की Langar सेवा | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+