रविदास जयंती : राहुल और प्रियंका ने वाराणसी के गुरुद्वारे में खाया लंगर, VIDEO
वाराणसी, 16 फरवरी: रविदास जयंती के मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने वाराणसी के एक गुरुद्वारे में लंगर परोसा और बाद में लोगों के साथ बैठकर लंगर खाया। प्रियंका गांधी ने कहा, ''मैं हर साल यहां आती हूं। इस साल और भी अच्छा लगा। क्योंकि मेरे साथ भैया भी आए हैं। हम यहां श्रद्धा के लिए आए हैं। सभी को शुभकामनाएं...!'' राहुल गांधी ने संत रविदास को नमन करते हुए ट्वीट किया, 'जाति-जाति में जाति हैं जो केतन के पात, रैदास मनुष ना जुड़ सके जब तक जाति न जात।'

वाराणसी में सियासी दिग्गजों का जमावड़ा
देशभर में आज रविदास जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोल बाग स्थित श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर पहुंचे। पीएम ने मंदिर में पूजा अर्चना की और माथा टेका। इधर, वाराणसी स्थित सीरगोवर्धनपुर में उनकी जन्मस्थली पर सियासी दिग्गजों का जमावड़ा लगा रहा। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी सीरगोवर्धनपुर स्थित रविदास मंदिर पहुंचे।
Recommended Video
राहुल और प्रियंका ने भी खाया लंगर
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी सीरगोवर्धनपुर स्थित रविदास मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन करके माथा टेका। इसके बाद गुरुद्वारे में लंगर परोसा और बाद में लोगों के साथ बैठकर लंगर खाया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रविदास जी भक्ति मार्ग के प्रमुख स्तंभ रहे हैं। उनकी भक्ति में भाईचारा, प्रेम, सौहार्द रहा है और जहां कटुता का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने समाज में भाईचारा और प्रम की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications