Pushpa-2 देखने की ख्वाहिश नहीं हुई पूरी? प्रेमी के सामने होटल से कूद गई BHU की छात्रा

Pushpa-2 Varanasi News: वाराणसी के एक होटल में ठहरी बीएचयू की छात्रा ने गुरुवार की शाम अपने प्रेमी से झगड़ा होने के बाद होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। कूदने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में भर्ती छात्रा की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वह अपने प्रेमी से पुष्पा 2 फिल्म दिखाने की जिद कर रही थी। उसका प्रेमी उसे पुष्पा 2 फिल्म दिखाने नहीं ले गया, जिसके कारण दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने छलांग लगा दी।

Pushpa-2 Varanasi News

5 दिन पहले आई थी वाराणसी

मूल रूप से बांदा की रहने वाली छात्रा अपने पिता के साथ झारखंड के धनबाद में रहती है। वह अपने दोस्त फुरकान के साथ 5 दिन पहले वाराणसी आई थी। वाराणसी आने के बाद दोनों ने रामकटोरा में स्थित एसवी ग्रैंड होटल में किराए पर कमरा लिया।

किराया लेने के बाद दोनों होटल में ही ठहरे थे। इस दौरान दोनों दिन में घूमने के लिए भी निकलते थे। कहा जा रहा है कि युवती मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रही थी इसी बात को लेकर फुरकान और उसके बीच झगड़ा हुआ था। चर्चा है कि गुरुवार को छात्र गंगा घाट घूमने के लिए कह रही थी।

गंगा घाट घूमने के साथ ही पुष्पा 2 [Pushpa-2] फिल्म देखने के लिए भी वह अपने बॉयफ्रेंड फुरकान से कहीं लेकिन वह घूमाने के लिए ले जाने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। विवाद होने के बाद छात्र होटल के तीसरी मंजिल से कूद गई।

कूदने के बाद फुरकान तत्काल भागते हुए नीचे पहुंचा। इस दौरान होटल कर्मियों द्वारा छात्रा को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही पुलिस घटना की जानकारी दी गई। पूछताछ में फुरकान ने बताया कि उसका नाम प्रियंका है जो बीएचयू से संबद्ध बसंत कन्या महाविद्यालय की छात्रा है।

उसने यह भी बताया कि इसी सप्ताह दीक्षांत समारोह में वह डिग्री लेने के लिए बनारस आई थी। उसके पिता उसे बनारस छोड़कर गए थे। इसी दौरान फुरकान भी ट्रेन से बनारस आया था और दोनों होटल में कमरा लेकर ठहरे हुए थे। पुलिस ने फुरकान को हिरासत में ले लिया है।

इस बारे में एसीपी चेतगंज गौरव कुमार द्वारा बताया गया कि छात्रा होटल से क्यों कूदी इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने यह भी कहा कि गंभीर रूप घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। छात्रा और फुरकान के परिजनों को फोन करके जानकारी दे दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+