CAA के खिलाफ प्रदर्शन में जेल भेजे गए BHU के छात्रों से मिलेंगी प्रियंका गांधी, 10 जनवरी को पहुंचेंगी काशी

वाराणसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 10 जनवरी को वाराणसी आएंगी। वह यहां नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जेल गए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रों से मिलने आ रही हैं। पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रियंका गांधी शुक्रवार सुबह राजघाट पर प्रदर्शनकारियों से वे मुलाकात करेंगी। इसके अलावा प्रियंका प्रदर्शन के दौरान भगदड़ में मारे गए बजरडीहा के बच्चे के घर उसके परिजनों से भी मिलने जा सकती हैं।

Priyanka Gandhi to visit Varanasi on 10th January to meet students of BHU

बता दें, नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बीएचयू के छात्रों ने वहां के लोगों ने ने प्रदर्शन किया था। पुलिस ने छात्रों समेत करीब 50 लोगों को गिरफ्तार किया था। 19 दिसंबर को हुई इस गिरफ्तारी में एक दुधमुंही बच्ची के माता-पिता एकता और रवि भी थे, जिन्हें बीते दिनों रिहा कर दिया गया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर कई ट्वीट के जरिए हमला बोला था। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा था कि नागरिक प्रदर्शन को दबाने के लिए बीजेपी सरकार ने अमानवीयता दिखाई है। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के अनुासर, प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर तैयारियों के लिए जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+