BHU कुलपति के खिलाफ वाराणसी में लगे पोस्टर, बताया हिंदी विरोधी
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार चर्चाओं का कारण है बीएचयू वीसी। बता दें कि बीएचयू वीसी के खिलाफ शहर के अलग-अलग स्थानों पर बड़े-बड़ें होर्डिंग व पोस्टर चस्पा किए गए हैं। जिसमें बीएचयू के कुलपति को हिंदी विरोधी बताते हुए इस्तीफे की मांग की गई। बता दें कि करीब बीस से अधिक छात्रों की टीम इस कार्य में देर रात तक पोस्टर चस्पां करने में लगी रही।

दरअसल, काशी हिंदू विश्वविद्यालय में बीते महीने पहले इतिहास विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर का नियुक्ति के लिए साक्षात्कार चल रहा था। आरोप है कि इस साक्षात्कार में अंग्रेजी न बोलने पर कैंडिडेट को कुलपति द्वारा बाहर कर दिया गया था। वहीं, बीएचयू प्रशासन ने इस आरोप पर मुंह बंद किये हुए है। बता दें कि एक दो नहीं बल्कि सैकड़ों पोस्टर बीएचयू सिंह द्वार के सामने लंका चौराहे से भगवानपुर, मंडुवाडीह, सामनेघाट, दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट, रविंद्रपुरी आदि इलाकों में पोस्टर चस्पा किए गए।
होर्डिंग और पोस्टर में बीएचयू के कुलपति को हिंदी विरोधी बताते हुए इस्तीफे की मांग की गई। पोस्टर के चित्र में एक हाथ में कुलपति को इंग्लिश मीडियम के स्टूडेंट को पकडे दिखाया गया है तो दूसरे में इंग्लिश वनली लिखा गया है। पोस्टर में कुलपति के पैर के नीचे हिंदी भाषी अभ्यर्थी का चित्र बनाया गया है। पोस्टर चस्पा कर सर्वोच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय की नियुक्ति प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की गई।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications