वाराणसी: CAA को लेकर बेनियाबाग में धरने पर बैठीं महिलाएं, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

वाराणसी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में सैकड़ो महिला सड़कों पर उतर आई है। गुरुवार को 12 बजे पुलिस बेनियाबाग में प्रदर्शन कर रही महिलाओं को गिरफ्तार करने पहुंची। गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई। इसी बीच स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठी चार्ज कर दिया। इसकी वजह से मौके पर भगदड़ मच गई।

Police lathi charge on women protesting against CAA in Varanasi

दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज अब वाराणसी के बेनियाबाग में भी गुरुवार से प्रदर्शन शुरू हो गया। यह प्रदर्शन कांग्रेस नेता सृष्टि कश्यप के नेतृत्व में हो रहा है। गुरुवार को सैंकड़ों की संख्या में मुस्लिम महिलाएं बेनियाबाग में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने के लिए जमा हुई थीं। महिलाओं के साथ ही उनके बच्‍चे भी इस धरना प्रदर्शन के दौरान मौजूद थे। विवाद होने के बाद पुलिस ने सख्‍ती करते हुए सभी को मौके से हटाने के साथ ही प्रदर्शन कर रही मुस्लिम महिलाओं को हिरासत में ले लिया। वहीं सुरक्षा कारणों से महिला पुलिस बल की भी मौके पर तैनाती कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार शाहीनबाग की तर्ज पर ही महिलाओं का वाराणसी के बेनियाबाग में धरना प्रदर्शन और आंदोलन करने की तैयारी थी। बेनियाबाग मैदान में विरोध प्रदर्शन और आंदोलन शुरू किए जाने की जानकारी होने के बाद सुरक्षा कारणों से पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और महिलाओं को वापस जाने को कहा। महिलाओं के आक्रोशित होने के बाद विवाद शुरू हो गया। इस दौरान पुलिस बल ने चारों ओर से घेर कर लोगों पर लाठी चार्ज कर दिया। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। वहीं सुरक्षा कारणों से कई थानों की पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। बेनियाबाग में भारी पुलिसबल की तैनाती के बीच पूरा मैदान पुलिस छावनी बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+