वाराणसी : बीजेपी के मंत्री पर ओमप्रकाश राजभर का पलटवार, अखिलेश को भी नहीं छोड़ा और कह दी बड़ी बात

वाराणसी के मुनारी में सभा को संबोधित करते हुए सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी के मंत्री का पलटवार करते हुए कहा कि किसका गिरेगा विकेट यह जानता बताएगी

वाराणसी, 28 सितंबर : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा निकाली गई सावधान यात्रा मंगलवार को वाराणसी पहुंची। उसके बाद वाराणसी जिले के चौबेपुर इलाके के मुनारी में पार्टी द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जाति के हिसाब से जनगणना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब तक जातिवार जनगणना नहीं हो जाती वे रुकने वाले नहीं हैं। वहीं उन्होंने बीजेपी के मंत्री अनिल राजभर द्वारा दिए गए बयान पर भी पलटवार किया और अखिलेश यादव पर भी निशाना साधे।

सीएम योगी से इसलिए किए थे मुलाकात

सीएम योगी से इसलिए किए थे मुलाकात

मौजूद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दिनों वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात किए थे। मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से जनता के हित जातिवार जनगणना कराने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री से उन्होंने एक समान शिक्षा, अनिवार्य शिक्षा और फ्री शिक्षा तथा रोजगार परक शिक्षा को लागू करने के लिए बातचीत किया था। आगे उन्होंने कहा कि यदि जनता के हित के लिए उन्हें प्रधानमंत्री से मुलाकात करना हुआ तो वे प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।

बीजेपी मंत्री पर किए पलटवार

बीजेपी मंत्री पर किए पलटवार

योगी सरकार में श्रम मंत्री अनिल राजभर ने पिछले दिनों ओमप्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए कहे थे कि ओमप्रकाश राजभर जल्द ऑल आउट होंगे। इस बात का पलटवार करते हुए मंगलवार को मुनारी में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जो 100 लोगों की भीड़ नहीं जुटा पाते हैं वह ओमप्रकाश राजभर पर क्या बोलेंगे। उन्होंने आगे कहा कि यह जनता बताएगी कि किसका विकेट गिरने वाला है और कौन पिच पर बना रहेगा।

बागी नेताओं के पीछे अखिलेश यादव का हाथ

बागी नेताओं के पीछे अखिलेश यादव का हाथ

वहीं मीडिया कर्मियों द्वारा मऊ में उनकी पार्टी छोड़कर नई पार्टी बनाने वाले महेंद्र राजभर को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वे (महेंद्र राजभर व अन्य) लोग साजिश का शिकार हो गए हैं, उन लोगों के पीछे अखिलेश यादव का हाथ है और अखिलेश यादव उन्हें माल दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि 2024 चुनाव में अखिलेश यादव सड़क पर आ जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+