वाराणसी हवाई क्षेत्र में नहीं दिखा GoFirst Airlines का एक भी विमान , कल की भी सभी उड़ानें निरस्त

वाराणसी एयरपोर्ट पर बुधवार को GoFirst एयर लाइंस के एक भी विमान का आवागमन नहीं हुआ। गुरुवार को भी वाराणसी से संचालित होने वाले सभी विमानों को निरस्त कर दिया गया है।

No flight of GoFirst Airlines was seen in Varanasi airspace

वित्तीय संकट से जूझ रही निजी विमानन कंपनी GoFirst द्वारा वाराणसी एयरपोर्ट से संचालित होने वाले विमानों को 3 और 4 मई को रद्द कर दिया गया है। 3 मई को वाराणसी हवाई क्षेत्र में गो फर्स्ट के एक भी विमान दिखाई नहीं दिए।

एयरलाइंस द्वारा विमानों को निरस्त किए जाने के चलते जो यात्री पहले ही टिकट की बुकिंग करा लिए थे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों द्वारा एयरलाइंस के अधिकारियों से संपर्क करने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है।

फिलहाल इस बारे में वाराणसी एयरपोर्ट के निदेशक अर्यमा सान्याल द्वारा बताया गया कि ऑपरेशनल कारणों से 3 और 4 मई को विमान निरस्त होने की सूचना एयरलाइन द्वारा दी गई थी। 5 मई से विमानों का संचालन हो सकता है।

वाराणसी से इन रूट पर संचालित होते हैं: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानन कंपनी द्वारा मात्र विमानों को संचालित किया जाता है। जिसमें पहला विमान वाराणसी से मुंबई, दूसरा वाराणसी-बेंगलुरु और तीसरा वाराणसी से अहमदाबाद के बीच संचालित किया जाता है।

इस बारे में विमान यात्रियों से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि विमान निरस्त होने की सूचना एयरलाइंस द्वारा ईमेल के माध्यम से दी गई। हालांकि अभी तक पैसे रिफंड नहीं हुए और न ही रिफंड से संबंधित कोई जानकारी मिली है।

एयरलाइंस ने चुकाए थे 25.20 लाख: गो फर्स्ट एयरलाइंस की मुसीबतों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वाराणसी एयरपोर्ट पर साल भर पहले खराब हुए विमान को एयरलाइन द्वारा बनवाया नहीं जा सका।

साल 2022 में वाराणसी एयरपोर्ट पर खराब हुआ विमान 10 महीने से अधिक समय से वाराणसी एयरपोर्ट पर खड़ा है इसके लिए इस साल मार्च महीने में 25.20 पार्किंग शुल्क वाराणसी एयरपोर्ट द्वारा वसूला गया था।

दरअसल, 27 अप्रैल 2022 को यह विमान दिल्ली से वाराणसी एयरपोर्ट पर आ रहा था। वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले ही विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी। खराबी आने के बाद किसी तरह वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग हुई।

विमान की लैंडिंग हो जाने के बाद विमान को वाराणसी एयरपोर्ट के पार्किंग में खड़ा कर दिया गया और उसके बाद इस साल मार्च महीने तक 10 माह पूरा हो जाने पर वाराणसी एयरपोर्ट द्वारा एयरलाइंस पार्किंग शुल्क वसूला गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+