Varanasi Airport पर बनी म्यूरल पेंटिंग "यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड" में दर्ज, निर्देशक को मिला सर्टिफिकेट
Varanasi Airport: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बनाई गई म्यूरल पेंटिंग को यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। रविवार को इसका सर्टिफिकेट एयरपोर्ट निदेशक को दिया गया इसके अलावा बीएच

आजादी के अमृत महोत्सव और जी-20 सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Varanasi Airport) पर बनाई गई म्यूरल पेंटिंग को यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है, जिससे अधिकारी काफी खुश हैं।
यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से अमेरिका से रविवार को वाराणसी आए सदस्यों ने वाराणसी एयरपोर्ट के निदेशक अर्यमा सान्याल और बीएचयू के प्रोफेसर सुरेश के. नायर तथा 11 विद्यार्थियों को यह सर्टिफिकेट सौंपा इसके अलावा छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।
एयरपोर्ट निदेशक द्वारा बताया गया कि वाराणसी एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल भवन में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर श्री सुरेश के० नायर एवं उनके ग्यारह विद्यार्थियों 55.74 स्कॉयर मीटर यानी 600 स्कॉयर फ़ीट लंबा म्यूरल पेंटिंग बनवाया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि 6.096 मीटर लंबा एवं 9.144 चौड़ा (20x30 फ़ीट) म्यूरल पेंटिंग एयरपोर्ट से आने जाने वाले हर यात्रियों का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस पेंटिंग में 300 कमल के फूल के डिज़ाइन है और बीच में आईने से बना हुआ एक शिव लिंग का आकार बना हुआ है जिसमें जो भी देखेगा उन्हें खुद को ही दिखाई देता है।
एयरपोर्ट निदेशक द्वारा यह भी बताया गया कि इस पेंटिंग को देखने के बाद वहां मौजूद व्यक्ति को खुद के बारे में पता चलता है। बताया कि पेंटिंग से वेद के महवाक्या "तत्वमसि" यानी "वह तुम ही हो" का संकल्प एवं शिक्षा मिलती है।
उन्होंने कहा कि रविवार को यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड के तरफ से अमेरिका से आये मैडम सादिया हन्नन द्वारा सर्टिफिकेट दिया गया। इस दौरान प्रोफेसर सुरेश के नायर के अलावा बीएचयू के छात्र और काशी का नाम चार बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कराने वाले जगदीश पिल्लई भी मौजूद रहे।
बताया कि यूरेशिया वर्ल्ड रेकॉर्ड के तरफ से इस म्यूरल पेंटिंग को बनाने में सहयोग देने वाले काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों जैसे सौरभ श्रीवास्तव, पुलक के. सरकार, अरुणिमा मोंडल, काजल वर्मा, मानसी शाह, आस्था तिवारी, तेनज़िन योंटेन, नोरबू ताशी, तेनज़िन न्यूडॉन, श्रुति गुप्ता एवं प्रिया गुप्ता को भी पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications