भतीजे के इश्क में हदें पार कर गई चाची, पति को धोखा देकर किया ऐसा काम
वाराणसी, 21 जनवरी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। प्रेमी कोई और नहीं बल्कि उसका महिला का सगा भतीजा ही है। महिला अपने दोनों बच्चों को भी साथ ले गई। मुंबई में रहकर काम करने वाले पति को जैसे ही अपनी पत्नी और भतीजे के बीच प्रेम संबंधों की जानकारी हुई, उसके होश उड़ गए। पति मुंबई से टिकट कटाकर तुरंत वाराणसी लौटा और भतीजे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
भतीजे संग फरार हुई चाची
मामला वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाली रहने वाली महिला अपने दो बच्चों को लेकर प्रेमी भतीजे संग फरार हो गई। महिला का पति मुंबई में रहता है। उसे किसी ने फोन पर बताया कि उसकी पत्नी, भतीजे के साथ बच्चों को लेकर फरार हो गई है। उसे ये भी बताया गया कि काफी समय से उन दोनों का अफेयर चल रहा था।
पति ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
मामले की जानकारी होते ही पति मुंबई से वापस घर लौटा। घर पर उसके बच्चे और पत्नी नहीं मिले। पड़ोसियों ने बताया कि उसकी पत्नी भतीजे के साथ ही भाग गई है। दोनों की तलाश की गई, लेकिन अब तक उसके ठिकाने का पता नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित पति ने पुलिस में भतीजे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि उसका भतीजा, पत्नी को भगाकर ले गया है। पत्नी दोनों बच्चों को भी साथ ले गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
गाीजपुर में अवैध संबंधों के चलते हत्या
उधर, गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक खेत में गुरुवार को एक अधेड़ का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। जानकारी के मुताबिक, कुंडेसर गांव के लोग खेत पर जा रहे थे। ग्रामीणों ने खेत में गांव के ही रामविलास यादव (58) का शव देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि अवैध संबंध के चलते अधेड़ की हत्या की गई है।
कमाने मास्को गए बाड़मेर के भगवान दास ने रचाई दूसरी शादी, पत्नी ने कलेक्टर-एसपी से मांगा न्याय