वाराणसी में बिहार के युवक के पास से साढ़े 11 लाख से ज्यादा रुपए बरामद, आयकर और एटीएस टीम कर रही जांच

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने शुक्रवार को एक शख्स के पास साढ़े 11 लाख से अधिक रुपए बरामद किये। पकड़े गए युवक से एटीएस और आयकर विभाग की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है।

जीआरपी के अधिकारियों द्वारा बताया गया की राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और माघ मेले को ध्यान में रखते हुए वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की टीम द्वारा यात्रियों की जांच पड़ताल की जा रही थी।

more-than-11-5-lakh-rupees-recovered-from-a-youth-in-varanasi

जांच पड़ताल के दौरान जीआरपी की टीम को देखकर एक युवक वहां से भागने लगा। ऐसे में जीआरपी की टीम द्वारा घेरेबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पकड़ने के बाद जीआरपी की टीम द्वारा उसके बैग की तलाशी ली गई तो बैग में रुपए की गड्डियां मिली।

गिनती करने पर पता चला कि बाग में 11 लाख 62 हजार रुपए रखे गए थे। जीआरपी के अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए शख्स ने अपना नाम शैलेश कुमार बताया जो खुद को जहानाबाद बिहार का रहने वाला बता रहा है।

युवक ने यह भी बताया कि उसके पास से बरामद रुपए जहानागंज अंथुया के राइस मिल संचालक का है। उसने बताया कि राइस मिल संचालक के यहां वह काम करता है और सोनभद्र और घाेरावल से रुपए वसूल करने के बाद वह वापस बिहार वापस लौट रहा था। फिलहाल पकड़े गए शख्स से एटीएस और आयकर विभाग की टीम पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+