Mock Exercise: वाराणसी एयरपोर्ट के संवेदनशील इलाके में घुसे आतंकी, CISF के जवानों ने ऐसे संभाला मोर्चा

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को CISF की टीम द्वारा Mock Exercise की गई। इस दौरान एयरपोर्ट के संवेदनशील एरिया में आतंकवादी प्रवेश कर गए जिन्हें पकड़ लिया गया।

Mock Exercise done to test the security of Varanasi Airport

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए रविवार को Mock Exercise की गई। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने तय समय में आतंकी (प्रतीकात्‍मक) को गिरफ्तार कर लिया तथा एयरपोर्ट पर हमले के मंसूबे को विफल कर दिया।

आतंकियों के पकड़ जाने के बाद मॉक ड्रिल संपन्न हो गया। इस दौरान सफलतापूर्वक निर्धारित समय में आतंकी हमले को विफल करने के लिए सीआईएसएफ के जवानों और सुरक्षाकर्मियों तथा मौजूद समस्त एजेंसियों के लोगों को धन्यवाद दिया गया।

दरअसल, रविवार को वाराणसी एयरपोर्ट के कंट्रोल रूम से अचानक सूचना जारी की गई कि एयरपोर्ट के ऑपरेशन क्षेत्र में आतंकवादी प्रवेश कर गए हैं। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट परिसर में हड़कंप मच गई। एयरपोर्ट पर तैनात CISF के जवान तत्काल मोर्चा संभाले।

सूचना मिलने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान व फायर सहित स्वास्थ्य टीम भी एयरपोर्ट पर पहुंच गई। देखते ही देखते एयरपोर्ट पर तैनात CISF के जवानों ने ऑपरेशन क्षेत्र में घुसे आतंकियों को घेर लिया। चारों तरफ से घेरे जाने के बाद उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा गया।

हालांकि इस दौरान आतंकी जवानों को चकमा देते रहे। बाद में चारों तरफ से घेरे जाने पर आतंकियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। आतंकियों के आत्मसमर्पण किए जाने के बाद कंट्रोल रूम से सूचना जारी करते हुए बताया गया कि यह एक सुरक्षा पूर्वाभ्यास था।

सूचना जारी होने के बाद जवानों ने राहत की सांस ली। मॉक ड्रिल संपन्न हो जाने के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों द्वारा समीक्षा की गई। इस बारे में सीआईएसएफ के सीनियर कमांडेंट अजय कुमार द्वारा बताया गया कि एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए एक सफल मॉक ड्रिल किया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि मॉक ड्रिल में आतंकी हमले करने के साथ ही एयरपोर्ट को क्षति पहुंचाने की योजना को पूर्णता विफल किया गया। एयरपोर्ट की सुरक्षा मानक को भी समय-समय पर इस तरीके से जांच करने के बाद हमलोग उसमें आवश्यकता अनुसार परिवर्तन भी करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+