Police Station में शादी करने पहुंचे Lovers Couple, लिपट कर बोले- अलग होकर जिंदा नहीं रह सकते

वाराणसी के Police Station में गुरुवार को Lovers Couple शादी करने के लिए पहुंचे और खाने में थाना प्रभारी से शादी करवाने की गुहार लगाए

Lovers Couple के परिजन उनकी शादी के लिए तैयार नहीं हुई तो नाराज कपल थाने पहुंच गए और पुलिस से शादी कराने की मांग करने लगे। प्रेमी प्रेमिका द्वारा थाने पहुंचकर एक दूसरे से शादी करने की जिद करने का यह मामला देखकर पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए। बाद में पुलिस द्वारा दोनों के परिजनों को सूचना दिया गया। दोनों के परिजन थाने में पहुंचे और काफी देर तक पंचायत चली लेकिन बात नहीं बनी। देर शाम तक जब कोई फैसला नहीं हो सका तो दोनों के परिजनों और प्रेमी प्रेमिका को पुलिस द्वारा घर भेज दिया गया।

Lovers Couple Varanasi news

पढ़ाई के दौरान दोनों एकदूसरे से करने लगे प्रेम
वाराणसी जिले के जंसा थाना अंतर्गत एक गांव का रहने वाला युवक मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में रहने वाली युवती के साथ पढ़ाई करता था। पढ़ाई के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। बात जब आगे बढ़ी तो लोग एक दूसरे से मिलने जुलने लगे इस दौरान प्रेमी और प्रेमिका दोनों एक दूसरे के घर आना जाना शुरू कर दिए। धीरे धीरे इस बात की जानकारी दोनों के परिजनों को भी हो गई। उसके बाद दोनों ने अपने अपने परिजनों से शादी की बात चलाई तो परिजन नाराज हो गए। परिजनों द्वारा दोनों को मिलने से भी रोका जाने लगा। ऐसे में प्रेमी प्रेमिका किसी भी हाल में एक दूसरे से अलग नहीं रहना चाहते थे। दोनों भागकर भी शादी नहीं करना चाहते यही कारण था कि दोनों पुलिस के पास पहुंच गए।

साथ रहने की जिद पर अड़े रहे दोनों
थाने पहुंचने के बाद थाना प्रभारी से प्रेमी युगल द्वारा शादी करने की गुहार लगाई गई। उसके बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों के परिजनों को सूचना दिया और थाने बुलाया। थाने पहुंचने के बाद भी परिजन दोनों की शादी करने के लिए तैयार नहीं थे, ऐसे में देर तक पंचायत चलती रही। शाम हो जाने पर दोनों पक्षों के तरफ से कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। ऐसे में पुलिस द्वारा प्रेमी युगल तथा उनके परिजनों को थाने से लौटा दिया गया। इस मामले की चर्चा थाना परिसर और मिर्जामुराद क्षेत्र में चलती रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+