Lok Sabha Election 2024: वाराणसी में BJP सांसद मनोज तिवारी को महिला ने बनाया बंधक, देखें Video
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण का चुनाव अब बाकी है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के नेता अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए वोटरों के बीच पहुंचकर उनसे बातचीत कर रहे हैं और अपनी योजनाओं के बारे में उन्हें बता रहे हैं।
इसी कड़ी में वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। वाराणसी में लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में 1 जून को मतदान होना है। ऐसे में वाराणसी में भी नेताओं का जमावड़ा देखा जा रहा है। खास तौर पर यहां प्रधानमंत्री उम्मीदवार हैं। [Video अंत में है।]

ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के कई नेता मंत्री और सांसद, विधायक भी चुनाव प्रचार में लगाए गए हैं। काशी की गली मोहल्ले में घूम-घूम कर भारतीय जनता पार्टी के नेता चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच भाजपा सांसद मनोज तिवारी का एक वीडियो सामने आया है।
इस वीडियो को मनोज तिवारी ने खुद एक्स पर शेयर किया है। दावा किया जा रहा है कि उन्हें एक महिला ने अपने घर में बंधक बना लिया है। मनोज तिवारी ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि "जब मनोज तिवारी को काशी की एक महिला ने अपने बेटे से मिलवाने के लिये बनाया बंधक"
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सांसद मनोज तिवारी बैठे हुए हैं और उनके बगल में एक शख्स पगड़ी बांधकर खड़ा है। इसके अलावा वीडियो में एक महिला भी दिखाई दे रही है। महिला फोन कर मनोज तिवारी से मिलने के लिए अपने बेटे को बुला रही है।
महिला अपने बेटे को फोन करके बुलाती है और जब तक महिला का बेटा नहीं आता है तब तक मनोज तिवारी महिला के घर पर ही बैठे रहते हैं। उसके बाद महिला का बेटा आता है तो वह अपने बेटे से मनोज तिवारी का परिचय कराती है। इस दौरान बेटा उनके साथ फोटो भी खिंचाता है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मनोज तिवारी महिला और वहां मौजूद लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट देने की अपील कर रहे हैं। मनोज तिवारी ने इस वीडियो को सोमवार सुबह में एक्स पर शेयर किया। सोशल मीडिया में वीडियो शेयर करने के बाद लोगों द्वारा तरह-तरह के कमेंट किया जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications