New Year 2023 के स्वागत के लिए काशी तैयार‚ घाट किनारे तैनात किए जाएंगे पुलिसकर्मी

नए साल पर भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए काशी पूरी तरह तैयार हो गई है। काशी के गंगा घाट पर जहां पुलिस की तैनाती की जाएगी वही गंगा नदी के बोट संचालन को लेकर भी गुरुवार को बैठक किया गया।

Kashi New Year 2023

New Year 2023 को बेहतर तरीके से मनाने के लिए वाराणसी में तरह-तरह की तैयारियां चल रही हैं। कई होटलों को सजाया गया है तो गंगा नदी घाट के किनारे भी मेले जैसा माहौल देखने को मिलेगा। लोगों को लुभाने के लिए गंगा पार रेत पर घुड़सवारी और ऊंट आदि भी तैनात रहेंगे, जिनपर बैठकर लोग फ़ोटो बनवाएंगे। ऐसे में नए साल के सेलिब्रेशन को देखते हुए वाराणसी में पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी पूरी तरह से तैयार हैं। गंगा नदी घाट किनारे जहां पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे वहीं अन्य पर्यटन स्थलों पर भी अफसरों की तैनाती की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि नए साल के सेलिब्रेशन में किसी तरह की हुड़दंगई करने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। वहीं जारी गाइडलाइन का यदि होटल संचालकों द्वारा भी पालन नहीं किया गया तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए की गई बैठक

सुरक्षा व्यवस्था के लिए की गई बैठक

31 दिसंबर और 1 जनवरी को गंगा घाट के किनारे उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए वाराणसी के भेलूपुर में स्थित एक निजी होटल में गुरुवार दोपहर में बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में शामिल नाविकों को संबोधित करते हुए काशी जोन के डीसीपी रामसेवक गौतम ने कहा कि कोई भी नाविक लाइफ जैकेट और सुरक्षा उपकरणों के बगैर नाव का संचालन नहीं करेगा। सुरक्षा उपकरणों के बगैर नाव संचालन करने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कोई भी नाविक क्षमता से अधिक यात्रियों को भी नाव पर नहीं बैठाएगा और किसी भी नाव व बजड़े पर डीजे पार्टी नहीं की जाएगी। यदि इस तरह की शिकायत मिलती है तो उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नागरिकों के साथ ही एडीसीपी काशी जोन राजेश पांडेय, एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय, एसीपी कोतवाली प्रतीक कुमार और जल पुलिस प्रभारी मिथिलेश यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

बाबा के स्पर्श दर्शन पर 3 दिन के लिए लगी रोक

बाबा के स्पर्श दर्शन पर 3 दिन के लिए लगी रोक

नव वर्ष के उपलक्ष में श्री काशी विश्वनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 3 दिनों तक इस पर प्रदर्शन पर पूरी तरह से रोक रहेगा। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा द्वारा बताया गया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम में 31 दिसंबर और 1 जनवरी व 2 जनवरी तक स्पर्श दर्शन पर रोक लगाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार नव वर्ष वीकेंड होने के चलते लोगों की काफी भीड़ एकत्र होने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि सटरडे संडे के दिन लोग खाली रहते हैं और ऐसे में पिछली बार की अपेक्षा इस बार काफी संख्या में श्रद्धालु श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की आने वाली भीड़ को देखते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा श्री काशी विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन पर 3 दिनों तक रोक लगी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान जो भी वीआईपी भक्त आएंगे उनको भी लाइन में लगकर ही दर्शन करना पड़ेगा।

इन स्थानों पर जुटेंगे सैलानी, मनाएंगे जश्न

इन स्थानों पर जुटेंगे सैलानी, मनाएंगे जश्न

वाराणसी में नव वर्ष की पार्टी मनाने के लिए ऐसे तो सभी घाटों पर काफी संख्या में सैलानी जुटेंगे। लेकिन नमो घाट पिछले कुछ माह से काफी चर्चा में है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि काशी के अन्य घाटों की तुलना में नमो घाट पर सर्वाधिक सैलानी जुड़ेंगे। इसके अलावा रविदास घाट, दशाश्वमेध घाट, बेनियाबाग पार्क, कंपनी गार्डन, गार्डन आफ स्पिरिचुअल विजडम, सारनाथ में भी सैलानियों का जमावड़ा होगा। इसके अलावा काशी के प्रसिद्ध मंदिरों में भी बैरिकेडिंग कराई जाएगी। काल भैरव मंदिर, महामृत्युंजय मंदिर, मार्कंडेय महादेव मंदिर, दुर्गाकुंड मंदिर, मणिमंदिर, बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर, रामेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य जिले के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। ऐसे में इन मंदिरों में भी तैयारियां चल रही हैं।

Recommended Video

      काशी विश्वनाथ धाम से बदली बनारस की आर्थिक तस्वीर, एक साल में रोजगार की बहार

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+