वाराणसी: स्कूल से घर लौट रही छात्रा को डंपर ने कुचला, ग्रामीणों ने की तोड़फोड़ और आगजनी
वाराणसी। यूपी के वाराणसी के एक गांव में छात्रा स्कूल से लौटते वक्त डंपर की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद एक तरफ जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया और डंपर में भी आग लगा दी। घटना की जानकारी के बाद आनन फानन में पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर चक्का जाम खत्म कराया और दमकल की मदद से आग को बुझाई गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सदर ने बताया कि डंपर से कुचल जाने ने छात्रा की मौत हो गई है। घटना के बाद ड्राइवर फरार है जिसमें आगे की करवाई की जा रही है।

प्लांट के मालिक को मौके पर बुलाने के लिए अड़े थे ग्रामीण
दरअसल रोहनिया थाना क्षेत्र के मिसिरपुर गांव में कक्षा 10 की छात्रा प्रतिक्षा स्कूल से जब वापस लौट कर अपने घर आ रही थी तो गिट्टी मिक्सर प्लांट के डंपर ने उसके साइकिल को जोरदार टक्कर मारा। टक्कर इतनी जोर से थी कि प्रतीक्षा वहीं गिर गई और डंपर ने उसे कुचल दिया। इस घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों और ग्रामीणों को मिली सभी आक्रोश में आ गए और वहां पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित गांव वाले ने पहले ड्राइवर की तलाश की तो एक्सीडेंट करने के बाद जब ड्राइवर भाग निकला। जिससे नाराज ग्रामीणों ने गुस्से में आकर डंपर को आग के हवाले कर दिया।

हंगामा कर रहे ग्रामीण और महिलाएं प्लांट के मालिक को मौके पर बुलाना चाहते थे। घंटों चक्का जाम के बाद सीईओ अनिल कुमार ने जब लोगों को समझाया तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- नए साल से पहले प्रयागराज को पीएम मोदी देंगे 5000 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा












Click it and Unblock the Notifications