वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में लगी आग, सैकड़ों गाड़ियां जलकर खाक, दो घंटे बाद पाया गया काबू

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में शुक्रवार की मध्य रात्रि में अचानक आग लग गई। आग लगने के चलते पार्किंग में खड़ी बाइक जलने लगी। जब तक पार्किंग कर्मचारियों को इसकी जानकारी होती तब तक आग नहीं विकराल रूप धारण कर लिया था।

पहले तो लोगों ने खुद ही बुझाने का प्रयास किया लेकिन आज की लपटें अधिक होने से उनकी हिम्मत नहीं हुई। लोगों ने तत्काल फोन करके फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

parking-lot-of-cantt-railway-station-in-varanasi

कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक करीब दो सबसे अधिक वाहन जलकर राख हो गए थे। बताया जा रहा है की आग लगने से करीब 3 करोड़ से अधिक रुपए का नुकसान हुआ है।

कर्मचारियों की अनदेखी पड़ी भारी
दरअसल, वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के समीप स्थित पार्किंग स्टैंड में प्रतिदिन काफी संख्या में वहां खड़े किए जाते हैं। शुक्रवार की रात में भी पार्किंग स्टैंड में अपने वाहन को जमा करने और जमा किए गए वाहनों को ले जाने के लिए लोगों का आवागमन हो रहा था।

इसी दौरान करीब 9:00 बजे पार्किंग स्टैंड में खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने की जानकारी एक वाहन स्वामी द्वारा पार्किंग के कर्मचारियों को दी गई। जानकारी मिलने के बाद पार्किंग कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

उस समय केवल एक ही बाइक में आग लगी हुई थी ऐसे में उन लोगों ने आग को बुझा दिया। कर्मचारियों को लगा कि आग पूरी तरह बुझ गई है लेकिन बाइक में लगी आग बुझी नहीं थी। रात करीब 1 बजे आज पुनः अचानक धधक गई।

जब तक लोगों को इसकी जानकारी होती तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पार्किंग में खड़ी बाइक में आग लगने के चलते टंकियां ब्लास्ट होने लगीं। धमाके से वहां अफरा तफरी मच गई। जानकारी मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी और आरपीएफ के जवान भी वहां पहुंचे।

काफी मेहनत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया हालांकि बाद में सूचना मिलने के बाद जब फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पहुंचे तो कड़ी मशक्कत करते हुए आज पर किसी तरह से काबू पाया गया। हालांकि तब तक सैंकड़ों वाहन जलकर राख हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+