Coronavirus: काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में 31 मार्च तक नो एंट्री

वाराणसी। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर एहतियात बरतते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने गर्भगृह में प्रवेश पर रोक लगा दिया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री विशाल सिंह ने बताया कि अब सावन माह के सोमवार की तर्ज पर झांकी दर्शन की व्यवस्था करा दी गई है। यह नियम 31 मार्च तक लागू रहेगा।

entry in kashi vishwanath temple garbhgrih stopped due to coronavirus

इसके अलावा सुगम दर्शन काउंटर पर थर्मल स्कैनर से जांच कराई जा रही है। अगर कोई संदिग्ध पाया गया तो उसको तत्काल कबीर चौरा अस्पताल जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं मंदिर परिसर और बाहर की सड़क को धुलवाया गया है। दवाओं का छिड़काव और हाथ धुलाई का कार्य भी आवश्यक रूप से कराया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो जल्दी ही मंदिर में विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर रोक लग सकती है।

कोरोना वायरस के महामारी घोषित होने के बाद मन्दिर प्रशासन ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को रोकने के लिए बकायदा मंदिर के सभी गेट पर नोटिस चस्पा किया था जिसमें यह सूचना दी गई थी कि कोरोना वायरस से बचने के लिए मंदिर में हाथ धोकर प्रवेश करें।

पर्यटन को कोरोना ने पहुंचाया नुकसान
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा संचालित वाराणसी के दो टूरिस्ट बंग्लो भी कोरोना वायरस के डर के बीच इस समय घाटे में आ गये हैं। इस सम्बन्ध में बात करते हुए बनारस और सारनाथ टूरिस्ट बंग्लो के मैनेजर आरडी अग्रवाल ने बताया कि‍ कोरोना वायरस जैसा कुछ भी अभी हमारे शहर में नहीं हैं। हम जिला प्रशासन की एडवाइज़री के तहत सबकुछ सेनेटाइज़ रख रहे हैं फिर भी मार्च और अप्रैल माह की 80 प्रतिशत प्रीबुकिंग कैंसिल हो चुकी है। हमारे पास इस समय बस वही लोग आ रहे हैं जो आस-पास के हैं और जि‍नकी शादी ब्याह की प्री बुकिंग है। उन्होंने बताया कि मार्च के माह की अगर बात करें तो एक टूरिस्ट बंग्लो पर दो लाख का नुकसान हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+