पुणे से यात्रियों को लेकर रांची पहुंचा विमान वाराणसी डायवर्ट, खराब मौसम में उतरने की नहीं मिली अनुमति

पुणे से विमान यात्रियों को लेकर रांची एयरपोर्ट पर पहुंचे इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान को रांची में मौसम खराब होने के चलते उतरने की इजाजत नहीं मिली और वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया।

वाराणसी, 14 जुलाई : पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमान यात्रियों को लेकर रांची पहुंचे इंडिगो एयरलाइंस के विमान को मौसम खराब होने के चलते रांची एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिली। आधे घंटे तक विमान रांची हवाई क्षेत्र में आसमान में चक्कर लगाता रहा। बाद में उसे डायवर्ट कर वाराणसी भेज दिया गया। वाराणसी में डेढ़ घंटे तक यह विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर खड़ा रहा। उसके बाद रांची में मौसम ठीक हो जाने पर विमान वाराणसी से रांची के लिए उड़ान भरा।

Indigo Flight

सुबह 5:25 बजे पुणे से भरा था उड़ान

इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6E6952 गुरुवार को सुबह 5:25 बजे पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरा था। विमान सुबह 7:20 बजे रांची हवाई क्षेत्र में पहुंच गया लेकिन वहां पर मौसम खराब था, जिसके चलते विमान हवा में चक्कर लगाता रहा। मौसम में सुधार न होने के कारण और फ्यूल खत्म होने की स्थिति में 7:50 बजे एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) द्वारा विमान को वाराणसी एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया।

डेढ़ घंटे तक वाराणसी में रुके रहे यात्री

रांची एयरपोर्ट से डायवर्ट किये जाने के बाद सुबह 8:20 बजे विमान वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। वाराणसी एयरपोर्ट पर यह विमान करीब डेढ़ घंटे तक रूका रहा। बाद में रांत्री एयरपोर्ट पर मौसम में सुधार होने के बाद 9:50 बजे यह विमान वाराणसी से रांची के लिये उड़ान भरा और 10:20 बजे रांची एयरपोर्ट पर उतरा।

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि रांची एयरपोर्ट पर मौसम में खराबी के चलते विमान को वाराणसी डायवर्ट किया गया था। वाराणसी से यह विमान 9:50 बजे रांची के लिए उड़ान भरा। वहीं अधिकारियों ने यह भी बताया कि इंडिगो एयरलाइंस का एक अन्य विमान 6E7561 भी कोलकाता से रांची पहुंच गया था। मौसम खराब होने के कारण उस विमान को भी रांची से वापस कोलकाता भेजना पड़ा।

ये भी पढ़े- मनोनित सीटों को लेकर BJP संगठन और सरकार के बीच ठनी ?, जानिए किसने लगाया 'वीटो'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+