सपा जिलाध्यक्ष की फिसली जुबान, अपनी ही पार्टी को बताया गुंडों की पार्टी: Video Viral
Video Viral: समाजवादी पार्टी के वाराणसी जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सुजीत यादव लक्कड़ अपनी ही पार्टी को गुंडों की पार्टी कहते सुनाई दे रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के वाराणसी जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ का एक Video Viral हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सुजीत यादव लक्कड़ समाजवादी पार्टी पर ही आरोप लगाते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों द्वारा तरह-तरह के कमेंट भी किए जा रहे हैं। हालांकि वनइंडिया हिंदी द्वारा वायरल वीडियो के प्रामाणिकता पुष्टि नहीं की जाती है।
[Video नीचे है।]
हालांकि अभी तक वायरल हुए इस वीडियो को लेकर सपा जिला अध्यक्ष द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है लेकिन समाजवादी पार्टी के नेताओं का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बोलते हुए उनकी जुबान फिसल गई थी और उन्होंने अपनी ही पार्टी का नाम ले लिया था।
वीडियो वायरल होने के बाद सुजीत यादव लक्कड़ सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि समाजवादी पार्टी के वाराणसी के जिलाध्यक्ष ने दिल की बात कह दी। तो समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा वीडियो को एडिटेड बताया जा रहा है।
यह बताया जा रहा पूरा मामला: दरअसल, पिछले दिनों वाराणसी जिले के रोहनिया इलाके में वीडीए द्वारा भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। इस दौरान किसानों द्वारा भूमि अधिग्रहण किए जाने का जमकर विरोध किया गया था और जवानों पर एक पत्थर भी चलाए गए थे।
काफी समझाने के बाद जब किसान नहीं माने तो मौजूद फोर्स द्वारा बल प्रयोग करते हुए किसानों को वहां से खदेड़ दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने कई किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने उन्हें जेल भेजा था।
इसी मामले में वाराणसी के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ द्वारा किसानों के ऊपर लाठी बरसाने और उन्हें जबरन जेल में भेजने का आरोप लगाया गया था। उसके बाद उन्होंने जिला जेल में बंद किसानों से मुलाकात भी की थी।
किसानों से मुलाकात करने के बाद सुजीत जब जिला जेल से बाहर निकले इस दौरान उनके साथ कुछ किसानों के परिजन भी मौजूद थे। वहीं पर उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला था।
वहीं पर मीडिया कर्मियों को बयान देते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष की जुबान फिसल गई थी और उन्होंने अपनी ही पार्टी को गुंडों की पार्टी बता दिया था। वीडियो में स्पष्ट रूप से सुना जा रहा है कि सुजीत यादव लक्कड़ कह रहे हैं "किसी की जबरन जमीन हड़पना, किसी की बिल्डिंग हड़पना, यही कारोबार चल रहा है समाजवादी पार्टी में। खुलेआम थानेदार का लूट है और पांच लाख रुपए थानेदार कमा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications