Didiyan Ke Dewara: क्या 'दिदिया के देवरा' गाना होगा बैन? वाराणसी में अधिवक्ता ने की एफआईआर दर्ज करने की मांग
Didiyan Ke Dewara: मशहूर गायक हनी सिंह और गायिका रागिनी विश्वकर्मा के हालिया भोजपुरी गाने "दिदिया के देवरा" को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी ने इस गाने के खिलाफ वाराणसी पुलिस कमिश्नर को शिकायत पत्र देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पुलिस कमिश्नर की अनुपस्थिति में एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने ज्ञापन स्वीकार किया।
शिकायतकर्ता अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी का कहना है कि गाने की भाषा और भावनाएं भोजपुरी समाज की छवि को धूमिल कर रही हैं। उनके अनुसार, ऐसे गाने समाज में नकारात्मक प्रभाव डालते हैं और भोजपुरी संस्कृति की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं। उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से भी हस्तक्षेप करने की मांग की है।

गरिमा बनाए रखने की अपील
अधिवक्ता का कहना है कि भोजपुरी गाने परंपरा और संस्कृति का प्रतीक रहे हैं, लेकिन हाल के वर्षों में कई गानों में अश्लीलता और असंस्कारी भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह के गाने ना बनाए जाएं।
सोशल मीडिया पर भी विवाद गहराया
गाना रिलिज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर भी इस गाने को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे मनोरंजन का हिस्सा मान रहे हैं, तो वहीं भोजपुरी समाज के लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं। कई संगठनों ने भी इस गाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
गाने पर कानूनी कार्रवाई की मांग
फिलाहाल इस मामले में वाराणसी में पुलिस कमिश्नर से की गई शिकायत में यह भी कहा गया है कि अगर जल्द ही इस गाने पर रोक नहीं लगाई गई, तो इस मुद्दे को लेकर न्यायालय का रुख किया जाएगा। अब पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित पक्षों से जवाब मांगा जा सकता है।
यह भी बता दें कि भोजपुरी गायक हनी सिंह और रागिनी विश्वकर्मा के गाने "दिदिया के देवरा" ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। रिलीज होते ही यह गाना ट्रेंडिंग में आ गया और लाखों व्यूज बटोर लिए। जहां एक तरफ फैंस इस गाने को पसंद कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस पर विवाद भी गहराता जा रहा है। कुछ लोगों ने इसे भोजपुरी संस्कृति के खिलाफ बताते हुए विरोध शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications