वाराणसी जिला अस्पताल में खुद गाड़ी चलाकर पहुंचे डिप्टी सीएम, खराब व्यवस्था देखकर भड़के

वाराणसी जिला अस्पताल में खुद गाड़ी चलाकर पहुंचे डिप्टी सीएम, खराब व्यवस्था देखकर भड़के

वाराणसी, 01 मई: राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने के लिए स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक प्रदेश के दौरे पर है। राजधानी लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर के बाद अब वाराणसी पहुंचे। वाराणसी के दीन दयाल उपाध्याय जिला अस्पातल का निरीक्षण करने के लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक खुद काले रंग की स्कार्पियो ड्राइव करके पहुंचे। इस दौरान उनके साथ प्रशासनिक अमला मौजूद नहीं था। इस दौरान उन्होंने रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य जगहों पर घूमकर मरीजों के इलाज की सुविधाओं की हकीकत का जायजा लिया।

Deputy CM Brijesh Pathak inspected Varanasi District Hospital

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक इस दौरान करीब 10 मिनट तक अस्पताल परिसर में घूमते रहे। इस दौरान दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में लाइन में लगकर अपना पर्चा भी बनवाया। लेकिन किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगी। जैसे ही लोगों ने डिप्टी सीएम को पहचाना तो जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल परिसर में वार्ड से लेकर अन्य जगहों पर गंदगी देखने के बाद ब्रजेश पाठक ने सीएमएस को कड़ी फटकार लगाई। बता दें कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कुर्ता पायजमा की जगह शर्ट और पैंट पहनकर आम आदमी की तरह अस्पताल पहुंचे थे।

शनिवार सुबह दीनदयाल उपाध्याय जिला के सीएमएस के कमरे में पहुंचकर स्वास्थ्य मंत्री और प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। इस दौरान छुट्टी पर रहने वालों के बारे में सीएमएस से स्पष्टीकरण तलब किया। इसके बाद डेंटल विभाग में मशीन पर धूल देख काफी नाराजगी व्यक्त की और डाक्टर को चेतावनी दी। ओपीडी का निरीक्षण करने के दौरान डाक्टर्स से वार्ता कर रहे मरीजों से बातचीत की।

इसके बाद ट्रामा सेंटर में मरीजों से बात करते हुए दो वर्ष पहले से ही बंद पड़े ओपीडी के बंद होने पर नाराजगी जताई। डिजिटल एक्स-रे कक्ष में ताला बंद होने पर सीएमएस को कड़ी फटकार लगाई। जन औषधि केंद्र में दवाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सीएमएस डा. आर के सिंह को अस्पताल में सुधार लाने की सलाह देने के साथ आगे बड़ी कार्रवाई की अंतिम चेतावनी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+