कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय का PM मोदी और सीएम योगी पर विवादित बयान, वीडियो वायरल, FIR की मांग
वाराणसी, 04 फरवरी: यूपी की सियासत में इस दिनों विवादित बयानों का बोलबाला है। यही वजह है कि अलग-अलग जिलों के नेता जनता को लुभाने के लिए अपनी मर्यादित भाषा भी भूल चुके हैं। ताजा मामला वाराणसी के पिंडरा विधानसभा का है, जहां से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय ने जनता के बीच अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। हालांकि, अजय राय का कहना है कि उन्होंने कुछ भी ऐसा नहीं कहा है।
Recommended Video

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
दरसअल, अजय राय ने पिंडरा विधायक के राजे तारा बस्ती में अपने जनसम्पर्क अभियान के तहत गांव वालों को सम्बोधित कर रहे थे। यह पूरा वीडियो फेसबुक पर लाइव भी हो रहा था। इस वीडियो में अजय राय गांव वालों को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील के दौरान ही कहने लगे कि 7 मार्च को मोदी और योगी को नमक के साथ जमीन में गाड़ दीजिएगा। इस मामले पर अजय राय से सवाल हुए तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि जो बातें सामने आई हैं वो निराधार है उसमें सरकारी गल्ले की दुकान से मिलने वाले राशन को लेकर जनता से कहा गया कि आप वोट के माध्यम से इन्हें सत्ता से बेदखल करे।
अजय राय पर एफआईआर की मांग
वहीं, बीजेपी की ओर से शिकायत करने वाले अधिवक्ता और जिला संयोजन ने कहा कि हम लोगों ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की और उन्होंने पीएम और सीएम के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है जिससे साफ होता है कि यह चुनाव हार रहे हैं। पिंडरा की जनता इन्हें माफ नहीं करेगी। अधिवक्ता ने कहा कि अजय राय का बयान आईपीसी के धाराओं में आता है। इसके लिए हम एफआईआर की की मांग करते है। साथ ही इन्हें नामांकन करने के वंचित किया जाए ये चुनाव आयोग से मांग है।












Click it and Unblock the Notifications