प्रदेश में ट्रिपल इंजन के सरकार की जरूरत, सीएम योगी ने काशी में प्रबुद्धजनों को किया संबोधित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। भाजपा सरकार में पिछले 8 वर्षों में काशी में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। उद्यमियों को काशी में निवेश का क्षेत्र तलाशना चाहिए।

सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। वाराणसी के डॉक्टर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बनाने के लिए आप डबल इंजन के साथ ही ट्रिपल इंजन के सरकार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत होने के बाद केंद्र और राज्य के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार में स्थानीय स्तर पर काशी का तीव्र गति से विकास होगा।

5 लाख नौजवानों को दी गई सरकारी नौकरियां
काशी स्वास्थ्य सेवा के रूप में नए रूप में उभरा है। काशी में नया रिंग रोड बनाया गया। स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, उद्योग सहित हर क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए गए। उन्होंने बताया कि 45 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराया गया। 2 करोड़ 61 लाख लोगों को शौचालय उपलब्ध कराया गया। वाराणसी में 45 हजार लोगों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराया गया। सीवर सुविधा एवं पेयजल व्यवस्था को सुगम किया गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे तेज उभरता देश बनता जा रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश की भूमिका महत्वपूर्ण होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 5 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी गई। इसके अलावा ओडीओपी व विश्वकर्मा श्रम योजना में एक करोड़ 61 लाख नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराए गए। स्वदेश दर्शन योजना सहित पर्यटन की अन्य योजनाओं को आगे बढ़ाया गया।

काशी में निवेश क्षेत्र तलाशें उद्यमी
प्रबुद्ध जन सम्मेलन में मौजूद व्यापारियों और उद्यमियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आह्वान किया कि उद्यमियों, चिकित्सकों, व्यापारियों और मौजूद अन्य लोगों से अपील किया की काशी में निवेश के क्षेत्रों की तलाश करें। निवेश किए जाने से काशी के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों या अन्य देशों में भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा सुरक्षा, निवेश, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य किए गए हैं और एक बेहतरीन वातावरण का निर्माण किया गया है। ऐसे में व्यापारी वर्ग और उद्यमियों द्वारा काशी में निवेश किए जाने पर काशी का विकास और तीव्र गति से होगा।

अब एक माह में एक करोड़ लोग आते हैं वाराणसी
उन्होंने यह भी कहा कि यह काशी का सौभाग्य है कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी के सांसद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पिछले 8 वर्षों में काशी में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। विकास के कारण काशी की स्थिति बदली हुई है, पहले काशी में जहां साल भर में एक करोड़ श्रद्धालु और पर्यटक आते थे वहीं वर्तमान समय में एक महीने में ही एक करोड़ लोग वाराणसी आ रहे हैं। काशी के मंदिरों और पर्यटन केंद्र का सरकार द्वारा नए सिरे से पुनर्विकास कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले काशी में आवागमन के लिए कनेक्टिविटी अच्छी नहीं थी अब लखनऊ, प्रयागराज, गाजीपुर, गोरखपुर सहित अन्य जनपदों को फोरलेन से जोड़ते हुए काशी से कनेक्ट किया गया। दुनिया के सभी महत्वपूर्ण स्थलों को हवाई मार्ग के द्वारा काशी से कनेक्ट किया गया।

जल यातायात को दिया जा रहा है बढ़ावा
उन्होंने यह भी कहा कि एक्सपोर्ट के लिए जल यातायात की सुविधा ना होने के चलते किसानों द्वारा उपजाई गई सब्जियां और फसलों का एक्सपोर्ट नहीं होता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दुनिया भर में उत्पादों को एक्सपोर्ट करने के लिए इनलैंड वाटर वे का शुभारंभ किया गया। कई अन्य रुट पर जल यातायात को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जिससे उत्तर प्रदेश का व्यापारी वर्ग या उद्योगपति व किसान अपने उत्पाद को आसानी से बाहर भेज पाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी से हल्दिया के बीच जल यातायात सुविधा प्रारंभ कर अन्नदाताओं को अपने उत्पादों को एक्सपोर्ट करने की राह आसान कर दी है। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी होने के चलते यूपी का अन्नदाता यहां से खाद्यान्न, सब्जी, चीनी सहित अन्य सामग्रियों को उत्तर प्रदेश ही नहीं देश के अन्य राज्यों तक एक्सपोर्ट को बढ़ाने का काम कर रहा है।

4 लोगों को आवास की चाबी और 6 लोगों को दिया गया लैपटॉप
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 लोगों को उनके घर की चाबी, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 6 लोगों को लैपटॉप, एमएसएमई की तरफ एलडीएम में ओम विला एक्सपोर्ट एवं होटल टूरिज्म को 27 करोड़ का चेक, कुमार उद्योग विकास प्राइवेट लिमिटेड को 32 करोड़ का चेक, महिला हेल्प ग्रुप व अन्य योजना में चेक वितरण किया। साथ ही ग्रामीण खेल प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत स्पोर्ट्स किट वितरण, गंगा दूत और नशा मुक्ति उन्मूलन कार्यक्रम में प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया।प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत लाभार्थियों की संख्या 33,502 है। इनमे से 5 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री उनके घरों की चाबी सौपी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लाभार्थी की संख्या 33602 है। इस योजना के तहत मुख्यमंत्री तीसरी किस्त 50 हजार का चेक लाभार्थियों को मंच से दिया। ये लाभार्थी पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, वन नेशन वन कार्ड के लिए भी पात्र हैं।












Click it and Unblock the Notifications