असलहा लेकर Varanasi Airport पर पहुंचा यात्री, जांच के दौरान पकड़ा गया, मचा हड़कंप

दिल्ली जाने के लिए Varanasi Airport पहुंचा एक यात्री असलहा लेकर टर्मिनल तक पहुंच गया। जांच के दौरान CISF के जवानो ने उसे पकड़ लिया और यात्री को हवाई यात्रा से रोक कर पुलिस को सौंप दिया।

CISF caught a passenger who reached Varanasi airport carrying a pistol

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Varanasi Airport) पर फ्लाइट से दिल्‍ली जाने के लिए पहुंचे एक यात्री के पास से CISF की टीम ने असलहा बरामद किया। असलहा बरामद करने के बाद यात्री को पकड़ कर सीआईएसएफ ने पुलिस के हवाले कर दिया।

CISF अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वाराणसी के सिगरा इलाके का रहने वाला गौतम चौधरी वाराणसी एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाला था। वह एयरपोर्ट पहुंचा उस दौरान एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल भवन में प्रवेश करने वाले यात्रियों की जांच की जा रही थी।

जांच के दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने गौतम चौधरी के हैंड बैग की जांच की। इस दौरान गौतम के हैंड बैग में असलहा रखे होने की जानकारी हुई। उसके बाद जवानों ने बैग खुलवाया।

बैग में रिवाल्वर मिलने के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप जैसी स्थिति देखने को मिली। हालांकि तत्काल सीआईएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया और कंट्रोल रूम को सूचना दिया। सूचना के बाद यात्री से पूछताछ की गई।

जवानों से पूछताछ में यात्री ने बताया कि वह गलती से अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर चला आया। सीआईएसएफ जवानों ने उससे लाइसेंस के बारे में पूछा तो वह लाइसेंस नहीं दिखा सका।

उसके बाद सीआईएसएफ के जवानों ने फूलपुर थाने की पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस एयरपोर्ट पर पहुंची और यात्री को आगे की यात्रा से रोक दिया गया। फिर पुलिस उक्त यात्री को पकड़कर थाने ले गई।

फूलपुर थाने पर पुलिस ने उससे पूछताछ किया। वहां भी पूछताछ में उसने अपनी गलती स्वीकार की और घर से लाइसेंस मंगवाया और लाइसेंस देखने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। उसके बाद गौतम चौधरी दूसरी फ्लाइट का टिकट बुक कराने के बाद दिल्ली गया।

वाराणसी एयरपोर्ट पर तैनात CIST के सीनियर कमांडेंट अजय कुमार ने मीडिया को बताया कि एक यात्री के पास से वेपन मिला था। यात्री को फूलपुर पुलिस को सौंप दिया गया। आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की गई।

Recommended Video

      वाराणसी में छात्रों के धरना-प्रदर्शन के बीच महिला प्रोफेसर का वीडियो हुआ वायरल

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+